फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four chikungunya Cases Found at Parwanoo, Solan.

स्क्रब टायफस, डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया की दस्तक, अलर्ट जारी

Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four chikungunya Cases Found at Parwanoo, Solan.

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस और डेंगू के बाद अब जानलेवा बुखार चिकनगुनिया ने दस्तक दे दी है। सूबे के प्रवेश द्वार सोलन के परवाणू में चार मामले सामने आए हैं। एक मरीज परवाणू अस्पताल में उपचाराधीन है जबकि तीन मरीज दिल्ली में इलाज करवाने के बाद अपने घर लौटे हैं।

विज्ञापन


चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मरीजों पर पूरी नजर रखी जा रही है। साथ ही उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। बता दें कि हिमाचल में पिछले कुछ दिनों में स्क्रब टायफस के करीब 850 मामले आ चुके हैं जबकि 28 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्क्रब टायफस पर हिमाचल सरकार से रिपोर्ट भी तलब कर चुका है। कई जिलों में अलर्ट घोषित है। ऊना और सिरमौर के एक दर्जन मरीजों में डेंगू के लक्षण भी पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी

Four chikungunya Cases Found at Parwanoo, Solan.

ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डा. कपिल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सेक्टर तीन निवासी का टेस्ट स्थानीय लैब में करवाया गया। रिपोर्ट में चिकनगुनिया पाया गया है।

दोबारा कन्फरमेशन के लिए रक्त के नमूने चंडीगढ़ लैब भेजे गए हैं। पीडि़त मरीज काम के सिलसिले में रोजाना परवाणू से पंचकूला अप-डाउन करता है। मरीज का उपचार चल रहा है। अन्य मरीजों पर भी नजर रखी जा रही है।

अभी तक चार मामले सामने आए हैं। तीन मरीज दिल्ली में चिकनगुनिया का इलाज करवाकर वापस परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में लौटे हैं। विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।- डॉ. आरके धरोच, सीएमओ सोलन

जानिए क्या है चिकनगुनिया, ऐसे करें बचाव

Four chikungunya Cases Found at Parwanoo, Solan.

चिकनगुनिया एक वायरस बुखार है जो एडीज मच्छर के काटने से होता है। चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं। इसमें जोड़ों के दर्द के साथ बुखार आता है और त्वचा खुश्क हो जाती है

यह बुखार एक मरीज से दूसरे में नहीं फैलता है। गंदगी और खड़े पानी में यह मच्छर पनपता है। पीडि़त दूध-दही के अलावा नीम के पत्तों का रस लें। करेला, पपीता और गिलोया भी मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed