{"_id":"63cd3dc53fd6376c1c02b4cf","slug":"four-chief-parliamentary-secretary-attached-with-cm-office-himachal-pradesh-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मुख्यमंत्री ने चार मुख्य संसदीय सचिवों को विभागों से किया अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मुख्यमंत्री ने चार मुख्य संसदीय सचिवों को विभागों से किया अटैच
Sun, 22 Jan 2023 09:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:17 PM IST
सार
मोहनलाल ब्राक्टा विधि विभाग के लिए मुख्यमंत्री के साथ अटैच होंगे। इसी तरह संसदीय कार्य विभाग के लिए मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान के साथ भी संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चार अन्य मुख्य संसदीय सचिवों को भी विभागों के साथ जोड़ दिया है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल, राम कुमार, आशीष बुटेल और किशोरी लाल को विभागों से जोड़ने का फैसला लिया है। रविवार को इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं। तीन मुख्य संसदीय सचिवों को सुक्खू ने अपने विभागों के साथ भी संबद्ध किया है।
विज्ञापन
मोहनलाल ब्राक्टा विधि विभाग के लिए मुख्यमंत्री के साथ अटैच होंगे। इसी तरह संसदीय कार्य विभाग के लिए मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान के साथ भी संबद्ध रहेंगे। बागवानी विभाग के लिए वह मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ जुड़ेंगे। सुक्खू ने नगर नियोजन विभाग के लिए सीपीएस रामकुमार को अपने साथ अटैच किया है। उद्योग विभाग के लिए उन्हें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और राजस्व विभाग के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ जोड़ा है।
विज्ञापन
इसी तरह से आशीष बुटेल को शहरी विकास विभाग के लिए मुख्यमंत्री ने अपने साथ अटैच किया है, जबकि शिक्षा विभाग के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ जोड़ा है। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल को पशुपालन के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ जोड़ा गया है, जबकि ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के साथ ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के लिए संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली जाने के तुरंत बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार सायं नए मुख्य सचिव के हवाले से यह आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में शनिवार देर रात तक राज्य सचिवालय में मंत्रणा की और मुख्य संसदीय सचिवों को विभाग बांट दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और सुंदर सिंह ठाकुर को विभागों से पहले ही जोड़ा जा चुका है।