{"_id":"5f46689b8ebc3e3cf4397cfc","slug":"four-big-animal-husbandry-projects-approved-from-the-center-kanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से पशु पालन के चार बड़े प्रोजेक्ट मंजूर: कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से पशु पालन के चार बड़े प्रोजेक्ट मंजूर: कंवर
Wed, 26 Aug 2020 07:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए पशुपालन विभाग के चार बड़े प्रोजेक्टों को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। कंवर ने कहा कि गिरिराज सिंह ने हिमाचल में केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ) का केंद्र बनाने को मंजूरी दी है। ऐसा एक केंद्र अभी चंडीगढ़ में है।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ मछली पालन विभाग के लिए उत्कृष्टता केंद्र, कड़कनाथ मुर्गा प्रजनन केंद्र तथा हिमाचली पहाड़ी गाय के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए 10 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इन चार बड़ी परियोजनाओं को हिमाचल के लिए मंजूर करने पर केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया। साथ ही प्रदेश के लिए केंद्रीय योजनाओं को उदार आर्थिक सहायता की मांग की। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर संभव मदद कर रही है तथा डबल इंजन का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
विज्ञापन