फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four accused arrested in the murder case of Harbhajan Singh of Dorian village

Baddi: डोरियां गांव के हरभजन सिंह की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Oct 2022 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 05:38 PM IST
सार

सोलन जिले के बद्दी के डोरियां गांव के युवक हरभजन सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों को अदालत में पेश किया गया। 

विज्ञापन
Four accused arrested in the murder case of Harbhajan Singh of Dorian village
चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के डोरियां गांव के युवक हरभजन सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते हरभजन सिंह के साथ इनकी पुरानी रंजिश थी। यही रंजिश हरभजन सिंह की हत्या का कारण बन गई। पुलिस के अनुसार डोरियां गांव के हरभजन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह को बुधवार की रात को 9:00 बजे नालागढ़ की फ्रेंड कॉलोनी के इंद्रपीत सिंह, पिंजौर निवासी अमरदीप, भुड्ड निवासी लखविंद्र और दीपक कुमार ने फोन करके डोडूवाला चौक बुलाया।

विज्ञापन


इसके बाद बाइक लेकर हरभजन सिंह डोडूवाल चौक पहुंचा। जहां पर इन सभी ने उस पर कृपाण और दराट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की मोटरसाइकिल भी चौक से कुछ दूरी के पास पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची और गुरुवार रात को ही आरोपियों को दबोच लिया था। लखविंद्र और दीपक की हरभजन सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। इन दोनों ने इंद्रप्रीत सिंह और अमरदीप के साथ इसकी हत्या करवाई। डीएसपी प्रियंक नेगी ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपियों पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जवान बेटे का शव देख बिलख पड़े परिजन
 उधर, पार्वती घाटी के कसोल में जवान को बेटे की हत्या की खबर जैसे ही कर्नाटक के रहने वाले रवि कुमार को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक पड़ी। कुल्लू पुलिस ने फोन कर सूचित किया कि जरूरी काम है आपको यहां आना पड़ेगा। बार-बार पूछने पर पता चला कि ऐसा हादसा हुआ है। शुक्रवार को कर्नाटक से कसोल हत्या मामले में मृतक सोनू के पिता भाई सहित कुल तीन लोग कुल्लू पहुंचे। जैसे ही रवि कुमार ने अपने बेटे का मृत शरीर देखा तो बिलख पड़े। सोनू का छोटा भाई भी गमगीन हो गया। रवि कुमार ने कहा कि उनकी आखिरी बात सोनू से मंगलवार को हुई थी। इसके बाद उनकी सोनू से कोई भी बात नहीं हुई। मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाए। इसमें जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके बाद मृतक के परिजन पुलिस के साथ नेरचौक के लिए रवाना हो गए।  कुल्लू पुलिस ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। जहां पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि हत्या मामले में परिजन कुल्लू पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed