फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Foundation stone laid for North India's first Integrated AYUSH Hospital in mandi himachal

AYUSH Hospital: हिमाचल के मंडी में उत्तर भारत के पहले एकीकृत आयुष पद्धति के अस्पताल का शिलान्यास

Sat, 30 Jul 2022 09:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jul 2022 09:05 PM IST
सार

आयुष पद्धति के अस्पताल में क्षार सूत्र, सर्जरी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा का फायदा हिमाचल के लोगों को ही नहीं बल्कि देश-विदेश के सैलानियों को भी होगा।

विज्ञापन
Foundation stone laid for North India's first Integrated AYUSH Hospital in mandi himachal
सराज में सीएम ने किए शिलान्यास-उद्घाटन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को उत्तर भारत के पहले एकीकृत आयुष पद्धति के अस्पताल का शिलान्यास किया। इस अस्पताल में क्षार सूत्र, सर्जरी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा का फायदा हिमाचल के लोगों को ही नहीं बल्कि देश-विदेश के सैलानियों को भी होगा। लोग यहां टहल सकेंगे। साफ आबोहवा से स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। प्राकृतिक जड़ी-बूटियों की जानकारी भी ले सकेंगे।  मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की तहसील थुनाग में 25.48 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 33.78 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने जंजैहली के ढीम में 30.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों की क्षमता के एकीकृत आयुष अस्पताल की आधारशिला रखी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  यह उत्तर भारत का पहला एकीकृत आयुष पद्धति का अस्पताल होगा। भविष्य में इस अस्पताल में आयुष पद्धति (प्राकृतिक चिकित्सा) से इलाज होगा। पहले इस इलाज के लिए लोगों को केरल, बंगलूरू जाना पड़ता था। देश के विभिन्न राज्यों के लोग भी इस प्राकृतिक स्थल में चिकित्सा सुविधाओं के लिए आकर्षित होंगे, जिससे घाटी में पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलेगी। आयुर्वेदिक विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश नरयाल ने दावा किया है कि उत्तर भारत का यह पहला एकीकृत आयुष पद्धति का अस्पताल होगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक की गोद में बसे थुनाग में आयुष विभाग की हर विधा से इलाज किया जाएगा।  
विज्ञापन


सीएम ने डाली नाटी
ढीम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सराजी नाटी के दौरान जब सीएम जयराम ठाकुर से कलाकारों ने मंच पर साथ देने की गुजारिश की तो वह खुद को रोक नहीं पाए। मंच पर ढोल नगाड़ों की थाप पर अन्य कलाकरों से कदम से कदम मिलाकर सीएम ने खूब नाटी डाली। वहां यह भी चर्चा शुरू हो गई कि विपक्ष को सराजी नाटी के नाम पर तंज कसने का मौका फिर मिल जाएगा। बता दें कि नाटी को लेकर विपक्ष हमेशा सीएम पर कटाक्ष करता रहता है। कांग्रेस के कुछ नेता यह भी कहते हैं कि चार साल नाटी डालने के सिवा सरकार ने किया क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed