फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Union Minister of State Pandit Sukh Ram suffered brain stroke, condition critical

मंडी: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक, हालत नाजुक

Fri, 06 May 2022 10:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 10:06 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम (95) को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। शुक्रवार को उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह मंडी जाएंगे। 

विज्ञापन
Former Union Minister of State Pandit Sukh Ram suffered brain stroke, condition critical
अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम (95) को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। शुक्रवार को उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंडित सुखराम मनाली गए हुए थे। गत रात उनकी तबीयत खराब हुई। मनाली में उपचार के बाद उन्हें कुल्लू सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है।  अस्पताल में उनके बेटे विधायक अनिल शर्मा और पोता आश्रय शर्मा साथ हैं।

विज्ञापन


जोनल अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. डीएस वर्मा ने ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। पंडित सुखराम मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। उन्होंने पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव जीता है। 1991 से लेकर 1996 तक वह पीवी नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री रहे हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगे, लेकिन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में उन्हें संचार क्रांति के जनक के तौर पर जाना जाता है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह मंडी जाएंगे। जोनल अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री का हालचाल जानेंगे। डॉक्टरों से सलाह के बाद जरूरत पड़ी तो अपने हेलीकॉप्टर से उन्हें दिल्ली एम्स भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed