फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Union Minister Anand Sharma met CM Sukhvinder Singh Sukhu in Shimla

Shimla News: आनंद शर्मा बोले- राहुल गांधी मामले में कांग्रेस लड़ेगी राजनीतिक और कानूनी लड़ाई

Mon, 27 Mar 2023 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Mar 2023 05:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की निर्भीक मुहिम से केंद्र सरकार डर गई है।

विज्ञापन
Former Union Minister Anand Sharma met CM Sukhvinder Singh Sukhu in Shimla
ओकओवर में सीएम से भेंट करते आनंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में भेंट की। मुख्यमंत्री ने आनंद शर्मा को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। आनंद शर्मा दोपहर बाद कुछ देर के लिए विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने सदन की अतिथि दीर्घा में भी बैठे।

विज्ञापन


आनंद ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत निशाना बनाया है। आनंद शर्मा ने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निचली अदालत का निर्णय उच्च न्यायालय में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस निर्णय के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की निर्भीक मुहिम से केंद्र सरकार डर गई है।
विज्ञापन


राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के निर्णय से उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली। देश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed