फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Speaker HP Legislative Assembly Dr Radha Raman Shastri statement

शिमला: अब भाजपा विधायक धवाला के समर्थन में उतरे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शास्त्री

Mon, 17 Jan 2022 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Jan 2022 10:51 AM IST
सार

पूर्व विस अध्यक्ष राधारमण शास्त्री ने कहा कि वह खुद मार्च के बाद चौपाल क्षेत्र का दौरा करेंगे। यह जानेंगे कि जनता अगले प्रतिनिधि के बारे में क्या विचार रखती है। जहां तक चुनाव लड़ने का प्रश्न है तो अगर जनता चाहेगी तो जरूर लड़ेंगे।

विज्ञापन
Former Speaker HP Legislative Assembly Dr Radha Raman Shastri statement
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधारमण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के टिकटों पर जल्दी फैसला लेने के ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश धवाला के बयान के समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधारमण शास्त्री भी उतर गए हैं। शास्त्री ने कहा है कि भाजपा विधायकों के जहां भी दुविधा की स्थिति बनी हुई है, वहां प्रत्याशियों को अभी से तय कर देना चाहिए। यह मालूम रहे कि धवाला और शास्त्री दोनों पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार गुट के नेता हैं। शास्त्री शांता सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इन दोनों नेताओं के बयान से भाजपा में नई बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन


हाल ही में रमेश धवाला का बयान आया है कि  भाजपा के टिकटों का फैसला अभी से कर देना चाहिए। इससे भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ होगा। इस पर रविवार को राधारमण शास्त्री ने कहा कि उनका यह वक्तव्य कि टिकटों का फैसला भाजपा को पहले कर देना चाहिए, जिससे कई क्षेत्रों में पार्टी में अंतर्कलह की स्थिति न रहे। उनका यह मत है कि धवाला अपनी जगह पर ठीक बात कर रहे हैं। धवाला एक ईमानदार नेता हैं।
विज्ञापन


वह फील्ड में रहकर काम कर रहे हैं। उनकी चिंता है कि वे दुविधा में न रहें। जहां पर भी संदिग्ध वाली स्थिति हो वहां प्रत्याशी स्पष्ट हों तो आने वाले दिनों में चुनाव के समय में लाभ होगा। जहां तक पार्टी के टिकटों का प्रश्न है, वर्तमान में जो विधायक होते हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा रहे तो उनमें जिताऊ लोगों को भी देखा जाता है। बाकी टिकटों के बारे में तो हाईकमान को ही निर्णय लेना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च से चौपाल की जनता के बीच जाकर पूछूंगा कि चुनाव लडूं कि नहीं: शास्त्री
पूर्व विस अध्यक्ष राधारमण शास्त्री ने कहा कि जहां तक उनकी अपनी बात है तो उनका यह कहना है कि वह खुद मार्च के बाद चौपाल क्षेत्र का दौरा करेंगे। यह जानेंगे कि जनता अगले प्रतिनिधि के बारे में क्या विचार रखती है। जहां तक चुनाव लड़ने का प्रश्न है तो अगर जनता चाहेगी तो जरूर लड़ेंगे। अगर जनता मना करेगी तो वह दुराग्रह के साथ नहीं चलेंगे और न ही चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed