फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   former secretary Kanwar of dissolved hpssc, arrested again in paper leak case, sent on police remand till 15 b

Himachal: पेपर लीक मामले में भंग आयोग का पूर्व सचिव फिर गिरफ्तार, अदालत से 15 तक पुलिस रिमांड पर भेजा

Tue, 12 Dec 2023 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 07:02 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक जितेंद्र कंवर को विजिलेंस टीम ने आयोग से निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद के घर पर मिले दो परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के आधार पर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
former secretary Kanwar of dissolved hpssc, arrested again in paper leak case, sent on police remand till 15 b
भंग कर्मचारी आयोग पेपर लीक मामला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में आरोपी आयाेग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को विजिलेंस ने फिर गिरफ्तार किया है। देर रात गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी को 15 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी को दो पोस्टकोड के प्रश्नपत्र लीक मामले में एफआईआर में नामजद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक जितेंद्र कंवर को विजिलेंस टीम ने आयोग से निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद के घर पर मिले दो परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के आधार पर गिरफ्तार किया है। 23 दिसंबर, 2022 को जेओए आईटी परीक्षा के पेपर लीक मामले में पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। 4 अप्रैल, 2023 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


प्रथम एफआईआर में गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड और न्यायिक हिरासत के उपरांत जितेंद्र कंवर को जमानत पर रिहा किया था। पेपर लीक प्रकरण में 28 दिसंबर, 2022 जूनियर ऑडिटर और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज हुई थी। अब इस एफआईआर जितेंद्र कंवर की गिरफ्तारी को अहम माना जा रहा है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि कर्मचारी चयन आयोग से जुड़े कुछ और लोगों की भी इसमें गिरफ्तारी हो सकती है। भंग आयोग के सचिव के साथ आरोपी जितेंद्र कंवर के पास परीक्षा नियंत्रक और भर्ती रिकॉर्ड के कस्टोडियन का जिम्मा भी था। पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर, 1036 जूनियर ऑडिटर का है मामला
पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर और पोस्ट कोड 1036 जूनियर ऑडिटर का प्रश्नपत्र लीक होने पर दर्ज एफआईआर में जितेंद्र कंवर को अब गिरफ्तार किया गया है। दोनों पोस्ट कोड के तहत अभी लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया था, लेकिन दोनों के प्रश्नपत्र मुख्य आरोपी उमा आजाद के घर से बरामद हुए थे। आरोपियों ने इनका सौदा भी कर दिया था। इन पोस्टकोड में दर्ज एफआईआर में तीन अन्य आरोपी उमा आजाद, नितिन आजाद और सोहन हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर की लिखित परीक्षा पेपर लीक प्रकरण का भंडोफोड़ होने के एक सप्ताह बाद प्रस्तावित थी, जबकि जूनियर ऑडिटर की लिखित परीक्षा अभी तय होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जितेंद्र कंवर को देर रात गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपी को 15 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। -राहुल नाथ, एसपी विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed