{"_id":"61f795a3d55d1b282435ef77","slug":"former-ranji-cricket-player-sangram-singh-and-cricketer-rishi-dhawan-will-be-bcci-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पूर्व रणजी स्टार संग्राम सिंह बनेंगे बीसीसीआई के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पूर्व रणजी स्टार संग्राम सिंह बनेंगे बीसीसीआई के कोच
Mon, 31 Jan 2022 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:24 PM IST
सार
संग्राम सिंह ने कहा कि दो खिलाड़ियों को हाई ब्रीड लेवल टू कोचिंग कोच के लिए चुना गया है। सर्टिफिकेट मिलना अभी बाकी है। संग्राम सिंह ने इस सफलता के लिए क्रिकेट साथियों का आभार भी प्रकट किया है।
विज्ञापन
पूर्व रणजी स्टार संग्राम सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व रणजी स्टार संग्राम सिंह ने बीसीसीआई कोच बनने के मापदंड पूरे कर लिए हैं। बीसीसीआई ने हाई ब्रीड लेवल टू कोचिंग कोच कोर्स में उनको शामिल किया है। डिग्री मिलने के बाद उनको बीसीसीआई की ओर से देश के किसी भी जिले में क्रिकेट कोचिंग के लिए नियुक्त किया जा सकता है। मंडी जिले के क्रिकेटर ऋषि धवन ने भी बीसीसीआई कोच बनने के मापदंड पूरे किए हैं।
विज्ञापन
हाई ब्रीड लेवल टू कोचिंग कोचिंग कोर्स करने के लिए बाकायदा इन दोनों खिलाड़ियों की 10 दिन की ऑनलाइन क्लास भी लगाई गई थी। नाहन में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में संग्राम सिंह ने कहा कि दो खिलाड़ियों को हाई ब्रीड लेवल टू कोचिंग कोच के लिए चुना गया है। बस कोच का सर्टिफिकेट मिलना अभी बाकी है। संग्राम सिंह ने इस सफलता के लिए क्रिकेट साथियों का आभार भी प्रकट किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बंगलूरू में चीफ फैकल्टी राहुल द्रविड़ के अलावा एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने उनको कोचिंग दी। डिग्री मिलने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता अपने राज्य, अपने जिले से कोचिंग शुरू करने की रहेगी। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेत्री माता कुंजना सिंह सहित अंतरराष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट ट्रेनर राजेश चौहान और लाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन