फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former pm atal bihari vajpayee memories of kullu himachal

पंडित जी कहीं ज्यादा दूर तो नहीं चले गए, आज भी कानों में गूंजते हैं अटल जी के शब्द

Sat, 18 Aug 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 18 Aug 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
former pm atal bihari vajpayee memories of kullu himachal

पंडित जी कहीं ज्यादा दूर तो नहीं चले गए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ये शब्द आज भी मानों कानों में गूंजते प्रतीत होते हैं। यह कहना है सहायक अभियंता पद से सेवानिवृत्त कुल्लू जिले के सेउबाग निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा का।

विज्ञापन


कहते हैं कि वर्ष 2003 में उनका तबादला हो चुका था, लेकिन प्रधानमंत्री के आगमन पर एक बार फिर प्रीणी में ड्यूटी के लिए जाना पड़ा। बातों ही बातों में उन्हें मेरी ट्रांसफर का पता चला तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कुछ इस तरह कहा था।
विज्ञापन


उन्हें उच्च अधिकारियों के साथ कई बार अटल जी को नजदीक से देखने का मौका मिला। कृष्ण गोपाल शर्मा उस समय विकास खंड कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत थे। अटल के निधन के बाद कृष्ण गोपाल और उनकी पत्नी ने व्रत रखा तथा अंतिम संस्कार के बाद ही खाना खाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के चलते प्रीणी नहीं आ पाए अटल

former pm atal bihari vajpayee memories of kullu himachal

सेवानिवृत्ति के बाद भी किताबों और बागवानी में व्यस्त रहने वाले कृष्ण गोपाल बताते हैं कि एक बार वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास में लाइब्रेरी को निहार रहे थे तो वाजपेयी ने मानों उनका मन पढ़ लिया हो।

उन्होंने मेज पर रखी एक किताब उठाई और उनके हाथ में थमाते हुए कहा, इसे जरूर पढ़ना। कृष्ण गोपाल के मुताबिक यह पुस्तक उनके लिए बड़े पुरस्कार से कम नहीं थी।

वे महान शख्सियत की इस आत्मीयता से अभिभूत हो गए थे। मनाली के प्रीणी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आवास एक दशक से उनकी राह देख रहा था, लेकिन बीमारी के चलते वे यहां नहीं आ सके।

गत वीरवार को दिल्ली से उनके देहावसान की खबर आई तो प्रीणी गांव में भी सन्नाटा पसर गया। प्रीणीवासियों और अटल के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान कुल्लू जिले में तैनात कई अधिकारियों के जहन में आज भी उनसे जुड़ी कई यादें ताजा हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed