{"_id":"5d2607e48ebc3e6ce70a8c7b","slug":"former-minister-shiv-kumar-upmanu-s-health-condition-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री शिव कुमार उपमन्यु की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री शिव कुमार उपमन्यु की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Wed, 10 Jul 2019 09:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Jul 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
पंडित शिव कुमार उपमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु की हालत नाजुक बनी हुई है। वह करीब दो सप्ताह से फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचाराधीन हैं। हार्ट अटैक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता 90 वर्षीय उपमन्यु को फोर्टिस कांगड़ा लाया गया था।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उनकी हार्ट डिजिज को मैनेज कर लिया था, लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों के संक्रमण ने जकड़ लिया। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। साथ ही संक्रमण से उनके शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल गौतम व मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. आनंद टोडवाल अपनी टीम के साथ लगातार नजर रखे हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉ. टोडवाल व डॉ. गौतम ने बताया कि शिव कुमार उपमन्यु करीब डेढ़ वर्ष पहले ब्रेन हैम्रेज के साथ भी ग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल में उपचार के बाद वह बीमारी से पूरी तरह उभर चुके थे। लेकिन, वर्तमान में न केवल वह हार्ट अटैक की चपेट में आए बल्कि उनके शरीर के बाकी अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया है।
अस्पताल में इलाज के दौरान उनके समस्त परिजन भी उनके साथ हैं। उल्लेखनीय है कि शिव कुमार उपमन्यु प्रदेश के अग्रणी राजनेता रह चुके हैं। उन्होंने सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री कई विभागों में नेतृत्व किया है।
उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में खासतौर से याद किया जाता है। चंबा जिला से ताल्लुक रखने वाले शिव कुमार भटियात विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। उनके पिता पंडित जयवंत राम भी प्रदेश के अग्रणी राजनेता थे और प्रदेश विधानसभा का पहला अध्यक्ष बनने का गौरव उनके नाम है।