फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   former industry minister Bikram Thakur apologize for offensive comment on cm sukhvinder sukhu

Kangra News: बिक्रम ठाकुर बोले- मुख्यमंत्री की पत्नी हमारी भी बहन, विवादित नारे का समर्थन नहीं

Mon, 26 Dec 2022 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Dec 2022 05:21 PM IST
सार

पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि रैली में यदि किसी ने विवादित नारा लगाया है तो भाजपा को इसका खेद है।

विज्ञापन
former industry minister Bikram Thakur apologize for offensive comment on cm sukhvinder sukhu
पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगाए विवादित नारे से किनारा कर लिया है। बिक्रम ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी हमारी भी बहन हैं। रैली में यदि किसी ने विवादित नारा लगाया है तो भाजपा को इसका खेद है। हम कतई ऐसे नारों के पक्ष में नहीं हैं। न ही इस तरह की कोई मंशा थी। यदि किसी के मन को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मुझे खेद है। 

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर मामले को तूल देने का आरोप लगाया। कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने तो कांग्रेस प्रत्याशी उनकी पत्नी को बहन बनाने और बधाई देने उनके घर पहुंच गए। कांग्रेस प्रत्याशी बताएं कि पिछले 10 सालों में उन्होंने बहन के कितनी बार दर्शन किए।
विज्ञापन


उन्होंने रक्कड़ में कांग्रेस के जुलूस पर कहा कि बीते 5 वर्षों में भाजपा के कार्यकाल के दौरान कांग्रेसी मुख्यमंत्री के पुतले जलाने के साथ मंत्रियों के खिलाफ भी असंसदीय भाषा का प्रयोग करते रहे। अभी सरकार को बने 15 दिन ही हुए हैं और प्रदेश की जनता सरकार के फैसलों के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्रम ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर में एसडीएम दफ्तरों के बंद होने पर दो रैलियां निकाली थीं। लोगों में इस बात को लेकर बेहद आक्रोश था कि पूर्व सरकार ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करवाने के बाद इतना अच्छा काम किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते एक साथ दो एसडीएम ऑफिस बंद कर दिए। कहा कि विपक्ष सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed