फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Himachal DGP ID Bhandari passed away, breathed his last at IGMC Shimla

Shimla: हिमाचल के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी का देहांत, आईजीएमसी शिमला में ली अंतिम सांस

Tue, 02 Sep 2025 05:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Sep 2025 05:12 PM IST
सार

प्रदेश के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी का देहांत हो गया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी भंडारी 2013 में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी रहे थे। 

विज्ञापन
Former Himachal DGP ID Bhandari passed away, breathed his last at IGMC Shimla
पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी का देहांत हो गया है। जानकारी के अनुसार शिमला के आईजीएमसी में निमोनिया के बाद हार्ट अटैक से उनका देहांत हो गया। 1982 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी भंडारी 2013 में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी रहे थे।

विज्ञापन


हालांकि उनका कार्यालय कुछ महीनों तक का ही रहा था। भंडारी मूल रूप से बिलासपुर जिले के रहने वाले थे। भंडारी धूमल सरकार में डीजीपी थे और फोन टैपिंग कांड की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आईडी भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आईडी भंडारी का आज हृदयाघात से निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईडी भंडारी ने राज्य पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा से किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।  मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी के निधन से शोक की लहर
हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) आईडी भंडारी के निधन पर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शोक जताया है। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा है कि भंडारी ने अपने सेवाकाल में प्रदेश पुलिस को निष्पक्ष, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ सेवाएं दीं। वह डीजीपी, एडीजी, सीआईडी और विजिलेंस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनकी सरलता, सौम्यता और नेतृत्व क्षमता ने न केवल पुलिस बल बल्कि आम जन मानस पर भी गहरी छाप छोड़ी है। पुलिस महानिदेशक सहित प्रदेश पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और जवानों ने उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed