Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former CS and Information Commissioner RD Dhiman will be the chairman of hprera, Amit Kashyap member

हिमाचल: पूर्व सीएस व सूचना आयुक्त आरडी धीमान होंगे रेरा के अध्यक्ष, अमित कश्यप सदस्य

Tue, 24 Jun 2025 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jun 2025 08:38 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्य सचिव व मुख्य सूचना आयुक्त रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरडी धीमान प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के नए अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन
Former CS and Information Commissioner RD Dhiman will be the chairman of hprera, Amit Kashyap member
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरडी धीमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार ने सूचना आयुक्त एवं पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान को प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पद पिछले छह महीने से खाली चल रहा था। इसके साथ ही पूर्व आईएएस अधिकारी अमित कश्यप को भी रेरा के सदस्य के रूप में नियुक्ति दी गई है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


31 दिसंबर, 2024 को श्रीकांत बाल्दी के सेवानिवृत्त होने के बाद अब रेरा को अध्यक्ष मिला है। विदुर मेहता को पहले ही रेरा के सदस्य के रूप में नियुक्त किया जा चुका है। ऐसे में अब रेरा के सभी पद भर दिए गो हैं। बुधवार को आरडी धीमान रेरा अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद सरकार ने मंगलवार को अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति की है। बुधवार को प्रदेश सरकार हाईकोर्ट में नियुक्तियों से संबंधित रिपोर्ट दायर करेगी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

यह है रेरा का काम
हिमाचल में काम करने वाले बिल्डरों को अब रेरा में पंजीकरण करवाना होता है। उसके बाद ही बिल्डर हिमाचल में आवासीय कॉलोनियों का निर्माण कर सकते हैं। बिल्डर अगर फ्लैट बेचने में लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं, तो पीड़ितों की शिकायत भी रेरा में ही सुनी जाती है। गलती पाए जाने पर बिल्डरों पर जुर्माना लगाया जाता है।

विज्ञापन

लोगों को समय पर मिलेगा न्याय : धीमान
रेरा के नवनियुक्त अध्यक्ष आरडी धीमान ने कहा कि लोगों को समय पर न्याय दिया जाएगा। हर महीने लोगों की सुनवाई होगी। बिल्डरों को नियमों के तहत कार्य करना होगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और शहरी निकायों के तहत कालोनियों के नक्शों की गंभीरता से जांच की जाएगी। वहीं अमित कश्यप ने कहा कि रेरा में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed