फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former cricketer chetan sharma visited Rajgarh fagu shimla

देवदार के जंगलों की खूबसूरती के मुरीद हो गए चेतन शर्मा

Mon, 28 Jun 2021 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 06:16 PM IST
सार

चेतन शर्मा फागू के शाया चबरोन में अपने करीबी मित्र घर में रुके थे। बीसीसीआई ने दिसंबर 2020 के आखिरी हफ्ते में चेतन शर्मा को मुख्य चयनकर्ता बनाया है।

विज्ञापन
Former cricketer chetan sharma visited Rajgarh fagu shimla
राजगढ़ में परिवार सहित घूमने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने परिवार के साथ राजगढ़ के फागू में चार दिन वादियों को निहारा। देवदार के घने जंगलों की खूबसूरती चेतन शर्मा को खूब पसंद आई और इन वादियों के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने परिवार सहित क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य शिरगुल देवता की जन्मस्थली शाया स्थित प्राचीन मंदिर में शीश नवाया। 

विज्ञापन


चेतन शर्मा फागू के शाया चबरोन में अपने करीबी मित्र घर में रुके थे। बीसीसीआई ने दिसंबर 2020 के आखिरी हफ्ते में चेतन शर्मा को मुख्य चयनकर्ता बनाया है। 54 साल के चेतन शर्मा ने भारत के लिए 23 टेस्ट और 65 वन-डे  खेले हैं। तेज गेंदबाज रहे चेतन ने 1987 के वर्ल्ड कप में हैट्रिक अपने नाम की थी। विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले वह पहले खिलाड़ी बने थे। 
विज्ञापन


संसाधनों का हुआ है प्रसार, फायदा उठाएं युवा: चेतन
चेतन शर्मा ने कहा कि छोटी उम्र में भी खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह क्रिकेट खेला करते थे, तब सीमित स्टेडियम हुआ करते थे। लेकिन, अब प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आसानी से मौका मिल सकता है। संसाधनों का काफी प्रसार हो चुका है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में ही तीन-चार क्रिकेट मैदान हैं और वह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पास संसधानों की कोई कमी नहीं है। हिमाचल के युवाओं को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। चेतन शर्मा सोमवार को यहां से वापस हो गए। चेतन के दोस्त अश्वनी सेठी चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। जिनका फागू में फार्म हाउस है। चेतन शर्मा चार दिन फागू में उनके साथ ठहरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed