{"_id":"6207e12177c80c4b941893a7","slug":"former-cps-neeraj-bharti-released-on-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: पूर्व सीपीएस नीरज भारती जमानत पर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: पूर्व सीपीएस नीरज भारती जमानत पर रिहा
Sat, 12 Feb 2022 10:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:02 PM IST
सार
पुलिस ने शुक्रवार देर रात को ही पूर्व सीपीएस नीरज भारती समेत अन्य गिरफ्तार को एसडीएम धर्मशाला के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद रात्रि करीब दो बजे उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
पूर्व सीपीएस नीरज भारती
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कंड करडियाणा में गाली गलौज और क्षेत्र की शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व सीपीएस नीरज भारती सहित अन्य 10 लोगों को एसडीएम धर्मशाला के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात को ही पूर्व सीपीएस नीरज भारती समेत अन्य गिरफ्तार को एसडीएम धर्मशाला के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद रात्रि करीब दो बजे उन्हें जमानत मिल गई। पूर्व सीपीएस नीरज भारती अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले कुछ समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साध रहे थे। इस पर दोनों ही नेताओं के समर्थकों में भी सोशल मीडिया पर विवाद चला हुआ था।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी नीरज भारती ने कंड करडियाणा पहुंचकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर सुधीर शर्मा सहित उनके समर्थकों को उकसाया था। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और मामला ज्यादा गंभीर न हो, उसके चलते नीरज भारती समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। उधर, सदर थाना प्रभारी धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात को ही गिरफ्तार किए गए पूर्व सीपीएस नीरज भारती समेत 10 लोगों को एसडीएम धर्मशाला के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।
विज्ञापन