फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former cm virbhadra singh statement over jairam thakur govt

हिमाचल में आरएसएस चला रही है सरकार : वीरभद्र सिंह

Sat, 02 Jun 2018 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अर्की (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, अर्की (सोलन) Updated Sat, 02 Jun 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
former cm virbhadra singh statement over jairam thakur govt

विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जयराम सरकार पर जुबानी हमला बोला है। वीरभद्र ग्राम पंचायत घनागुघाट के गांव ध्यानपुर में मेला की पूर्व संध्या पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नहीं चला रहे बल्कि उनके पीछे बैठकर आरएसएस चला रहा है। प्रदेश सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही 20 हजार से अधिक कर्मचारियों के तबादले कर दिए, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ तबादले जायज भी होते हैं लेकिन हर रोज नई सूची निकल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जयराम सरकार को चेतावनी दी है कि उनके कार्यकाल में खुले स्कूलों-कॉलेजों को बंद किया गया तो वह कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार की मनमानी सहन नहीं की जाएगी

former cm virbhadra singh statement over jairam thakur govt

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों को और आगे बढ़ाना चाहिए न कि उनका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार मनमानी पर उतर आई है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। 

उधर, जयराम सरकार का आरोप है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कई शैक्षणिक संस्थान बिना बजट खोल दिए। कई ऐसे स्कूल हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम है। ऐसे पांच सौ से ज्यादा स्कूलों को दूसरी पाठशालाओं में मर्ज करने की तैयारी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed