फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former CM Shanta kumar statement on same sex marriage in India

Himachal News: पूर्व सीएम शांता बोले- भारत में समलैंगिक विवाह को मान्यता देना एक बहुत बड़ा संकट होगा

Sun, 09 Apr 2023 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:38 PM IST
सार

पूर्व सीएम शांता कुमार ने कहा कि भारत जैसे धर्म और संस्कृति प्रधान देश में इस प्रकार की विकृति को सम्मान देना और समलैंगिक विवाह को मान्यता देना एक बहुत बड़ा संकट होगा। 

विज्ञापन
Former CM Shanta kumar statement on same sex marriage in India
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत के सामाजिक जीवन से संबंधित एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय समलैंगिक विवाह की अनुमति सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। एक विशेष पीठ का गठन किया गया है। इसी महीने सर्वोच्च न्यायालय में इस पर विचार सुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व के बहुत से देशों में समलैंगिक विवाह एक अपराध है।

विज्ञापन


कुछ देशों में इस पर मौत की सजा तक है और बहुत से देशों में यह अपराध नहीं है। भारत में समलैंगिकता पहले अपराध था, लेकिन अब नहीं है। कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि भारत सरकार ने समलैंगिक विवाह को स्वीकृति न देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में कहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी इसका विरोध किया है, लेकिन भारत में बहुत से लोग समलैंगिक विवाह को स्वीकृति प्रदान करवाना चाहते हैं। समलैंगिक विवाह की इस विकृति को समाज ने कभी मान्यता नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जैसे धर्म और संस्कृति प्रधान देश में इस प्रकार की विकृति को सम्मान देना और समलैंगिक विवाह को मान्यता देना एक बहुत बड़ा संकट होगा। भारत की पूरी संस्कृति और धार्मिक चेतना को बहुत बड़ी चोट लगेगी।

देश के सभी विद्वानों और संगठनों को इस विषय पर गंभीरता से सोचना चाहिए और प्रमुख संगठनों को सर्वोच्च न्यायालय के सामने अपना मत प्रकट करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed