फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   former cm prem kumar dhumal statement on pension to employees

Prem Kumar Dhumal: कर्मचारियों को मिलनी चाहिए सम्मानजनक पेंशन

Mon, 26 Sep 2022 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Sep 2022 06:38 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सारी उम्र देश और प्रदेश की सेवा करने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक पेंशन मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
former cm prem kumar dhumal statement on pension to employees
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कर्मचारियों को सम्मानजनक देने पेंशन की पैरवी की है। सोमवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत में धूमल ने कहा कि वह मानते हैं कि सारी उम्र देश और प्रदेश की सेवा करने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ओपीएस को लेकर वादे कर रही कांग्रेस सत्ता में आ नहीं रही है। ऐसे में कुछ भी वादे कर रही है। चुनाव को देखते हुए कुछ भी घोषणा की जा रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले रक्कड़ स्थित निजी होटल में ऊना विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में धूमल ने कहा कि कार्यकर्ता ही सीएम, मंत्री, एमपी और एलएलए बनाते हैं। यह सब उनकी मेहनत का ही नतीजा होता है। वीरभद्र सिंह न होने के प्रश्न पर धूमल बोले, कांग्रेस को कद्दावर नेता के बिना चुनाव लड़ने पर नुकसान रहेगा। कांग्रेस कैसे संभलेगी, यह आने वाला समय बताएगा। चुनाव एक तरह का युद्ध होता है।
विज्ञापन


हर कार्यकर्ता और मतदाता का इसमें योगदान रहता है। चुनावी वर्ष में हर वर्ग से संपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि भाजपा के इतिहास को देखा जाए तो भाजपा ने हर बार रिवाज बदला है। अब मिशन रिपीट भी होगा। कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब और दिल्ली की बातें सबके सामने हैं। हिमाचल का मतदाता परिपक्व है। इस तरह हरकतों व लारों-लप्पों में हिमाचली मतदाता नहीं आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने ही उतारा था जयराम को उस क्षेत्र के नेतृत्व के लिए : सत्ती
रक्कड़ स्थित निजी होटल में ऊना विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल ने शुरुआती दिनों से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। एमपी बने, पार्टी के अध्यक्ष रहे। इनसे कई नेताओं ने सीखा। कैसे एक सांसद लोगों के घरों में जा सकते हैं और सुख-दुख में शरीक होते हैं। कहा कि जयराम आज मुख्यमंत्री हैं तो प्रेम कुमार धूमल ने ही उन्हें उस क्षेत्र में पार्टी के नेतृत्व के लिए उतारा था। नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम भी धूमल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed