फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former cm prem kumar dhumal hits out at congress

'मोदी सरकार ने जो दो साल में किया कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई '

Mon, 30 May 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 May 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
former cm prem kumar dhumal hits out at congress
परिधि गृह हमीरपुर में बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने मोदी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताया है। कहा कि विकास की दृष्टि से जो कार्य कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने मात्र दो वर्षों में कर दिखाया है। मोदी सरकार देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने को चार स्तरीय योजना पर कार्य कर रही है।

विज्ञापन


देश के अधोसंरचना ढांचे का विकास, गांव, गरीब, किसान, महिला और नौजवानों के विकास के कार्यक्रमों और नीतियों का कार्यान्वयन, सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं पर जोर और विदेशों में भारत के सम्मान को बढ़ाने के लिए कार्य हैं। मोदी सरकार के दो वर्षों का कार्यकाल हिमाचल के विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित हुआ है।
विज्ञापन


14 वें वित्तायोग के माध्यम से पर्याप्त धनराशि स्वीकृत की गई। धर्मशाला में स्मार्ट सिटी, बिलासपुर में एम्स, सिरमौर में आईआईएमएस, हमीरपुर, चंबा और सिरमौर में मेडिकल कॉलेजों के लिए 600 करोड़, ड्रग फार्मा हब की स्वीकृति, रेलवे के विकास को 353 करोड़ और 23 नेशनल हाईवे, दो औद्योगिक कोरिडोर की स्वीकृति देकर प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट में प्रदेश को पिछले दो वर्षों में 1958.54 करोड़ की सब्सिडी मिली। 182.27 करोड़ की सब्सिडी चीनी के लिए केंद्र ने प्रदेश सरकार को दी है। स्वच्छ भारत मिशन में दो वर्षों में प्रदेश को लगभग 135 करोड़ दिए हैं।

प्रदेश के पर्यावरण की रक्षा के लिए केंद्र सरकार मई 2014 से लेकर अब तक 35 करोड़ व्यय कर चुकी है। हेल्थ कार्ड स्कीम में 2012-13 और 2013-14 में यूपीए सरकार ने मात्र 36.26 करोड़ दिए थे। पिछले दो वर्षों में मोदी सरकार ने इस योजना में 453.85 करोड़ स्वीकृत किए हैं। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत हिमाचल को पिछले दो वर्षों में 532.43 करोड़ स्वीकृत हुए हैं।

गडकरी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया
हमीरपुर। जिला भाजपा की बैठक परिधि गृह हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य मुद्दा छह जून को प्रस्तावित केंद्रीय भूतल, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की रैली रही। भाजपा ने इस रैली को आभार रैली नाम दिया।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर जिला को कई योजनाओं की सौगात दी है। अब उनके हमीरपुर दौरे में हमीरपुर को कई और विकास योजनाएं मिलने की आस है। बैठक में रैली की दृष्टि से बनाई गयी सभी कमेटियों के अध्यक्षों से तैयारियों का जायजा लिया गया। प्रशासन से तालमेल और अनुमति लेने के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पंडाल और साउंड कमेटी के अध्यक्ष


विजय पाल सोहारु, साज-सज्जा कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र अत्री और पार्किंग कमेटी के अध्यक्ष आदर्श कांत ने बताया कि रैलीकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भाजपा के संगठन मंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, आदित्य पुरी, अंकुश शर्मा, सुरेश सोनी, बीना शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, सरला शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed