{"_id":"60408aca8ebc3ed51535064a","slug":"former-chief-minister-virbhadra-singh-statement-and-himachal-pradesh-vidhan-sabha-budget-session-2021-fifth-day-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन में गतिरोध पर वीरभद्र सिंह बोले- जयराम एक बार मैं 6 बार का मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन में गतिरोध पर वीरभद्र सिंह बोले- जयराम एक बार मैं 6 बार का मुख्यमंत्री
Thu, 04 Mar 2021 03:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Mar 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
निलंबित विधायकों के साथ धरने पर बैठे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को पांचवें दिन गतिरोध और बढ़ गया। पांचवें दिन पूर्व सीएम और विधायक वीरभद्र सिंह भी विधानसभा परिसर में आए। इससे पहले वह एक भी दिन सदन में नहीं आए थे।
विज्ञापन
पांचवें दिन की बैठक से पहले कांग्रेस विधायक सदन में नहीं गए। वे काले मास्क पहनकर विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार पर निलंबित विधायकों के साथ बैठ गए। वीरभद्र सिंह ने भी यहां धरना दिया। विपक्षी कांग्रेस ने एक बजे तक मौन विरोध करने का फैसला लिया। वे इशारों में ही अपनी बात समझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष समेत पांच कांग्रेस विधायकों का निलंबन करने से विपक्ष नाराज चल रहा है। इन विधायकों को विधानसभा बजट सत्र में सभी बैठकों के लिए निलंबित किया गया है। इन पर राज्यपाल का रास्ता रोकने और उनके साथ गलत व्यवहार करने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाई की है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जब पूछा गया कि क्या गतिरोध को समाप्त करने के लिए वह मुख्यमंत्री जयराम से जाकर बात करेंगे तो वीरभद्र सिंह ने हंसते हुए सवाल को टालते हुए कहा कि जयराम एक बार के मुख्यमंत्री हैं मैं 6 बार का मुख्यमंत्री रह चुका हूं। मैंने 21 बार प्रदेश में बजट भी पेश किया है। इसके बाद वीरभद्र सिंह लौट गए।