{"_id":"5c990874bdec221468051e29","slug":"former-bjp-mp-suresh-chandel-may-be-join-congress-today-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सुरेश चंदेल ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के कई प्रमुख केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। चंदेल का कांग्रेस में आने का रास्ता तैयार हो गया है। चंदेल पिछले कई दिनों से नई दिल्ली में डटे हैं। वह हमीरपुर से भाजपा का टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुखराम की वापसी पर कांग्रेस हाईकमान का फैसला स्वीकार है। सुखराम नहीं भी आते तो भी हम लड़ते और जीत दर्ज करते। हाईकमान ने फैसला लिया है। मैं इसकी आलोचना नहीं कर सकता। उनके आने से कुछ अच्छा असर तो होगा ही। आज वो आए हैं तो इससे हमारे सोचने में कोई फर्क नहीं है। हम साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन