Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forests in New Shimla filled with trash; debris dumped in various spots

Shimla News: कचरे से भर गए न्यू शिमला के जंगल जगह-जगह मलबा डंप

Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Forests in New Shimla filled with trash; debris dumped in various spots
कॉमन इंट्रो
विज्ञापन

राजधानी के कई इलाकों में हरे-भरे जंगलों में कचरा और मलबा फेंका जा रहा है। बालूगंज, अनाडेल और समरहिल के बाद अब न्यू शिमला से सटे जंगलों में भी कचरे के ढेर लग गए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह क्षेत्र वन विभाग के कार्यालय से महज कुछ किलोमीटर दूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों से रोजाना कूड़ा उठाए जाने के बावजूद कुछ लोग जंगलों में कचरा फेंक रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने वन विभाग और नगर निगम से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और जंगलों से कचरा हटाने की मांग की है। पेश है यह रिपोर्ट:-


न्यू शिमला सेक्टर-3 से सटे जंगलों में लगे कचरे के ढेर
लोगों ने वन विभाग व निगम से की कार्रवाई की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के न्यू शिमला क्षेत्र के हरे-भरे जंगल कचरे और मलबे से भरते जा रहे हैं। कुछ लोग जंगलों में खुलेआम कचरा और निर्माण सामग्री का मलबा फेंक रहे हैं। इससे जंगलों में जगह-जगह प्लास्टिक और अन्य कचरे के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि अभी तक वन विभाग और नगर निगम की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। न्यू शिमला के सेक्टर-3 में सरकारी स्कूल के पास जंगल का एक बड़ा हिस्सा कचरे से भर गया है। नाले के पास कुछ लोग रात के समय कचरा फेंक रहे हैं। यहां कूड़े का बड़ा ढेर लग गया है। यह स्थान प्राथमिक सरकारी विद्यालय से महज 20 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जगह-जगह जमा कूड़े के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के इतने नजदीक गंदगी का होना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय है। इससे आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से नियमित सफाई को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। कूड़े के ढेर के कारण क्षेत्र में लगातार गंदगी फैल रही है। स्थानीय निवासी हनी ठाकुर, विशाल, अंकुश, रीना और गीता ने नगर निगम शिमला से इस स्थान का तुरंत निरीक्षण करवाने और यहां फेंके जा रहे कचरे को हटाने की मांग की है। न्यू शिमला के अलावा खलीनी से बीसीएस तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित जंगलों में भी कचरा फेंका जा रहा है। सेक्टर-3 और सेक्टर-4 में सड़क से सटे जंगलों में कचरे के ढेर लग रहे हैं। वहीं लोअर खलीनी और कनलोग के नालों में भी कचरा जमा हो रहा है। इससे शहर के कई हरित क्षेत्र धीरे-धीरे कूड़ाघर में तब्दील होते जा रहे हैं।



दिवाली पर शहर से निकला 80 टन कचरा
दिवाली के दौरान शहर से 80 टन से अधिक कचरा निकला है। यह सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 10 टन अधिक है। सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह ही ज्यादातर घरों से कचरा उठाया। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में सफाई भी की गई। नगर निगम के अनुसार दिवाली के चलते शहर की गलियों और मोहल्लों में काफी कचरा फैल गया था। सोमवार को ज्यादातर रिहायशी कॉलोनियों की सफाई कर ली गई। इसके बावजूद सड़कों और रास्तों पर जो कचरा बचा है, उसे मंगलवार को हटाया जाएगा। शिमला शहर से रोजाना करीब 70 टन कचरा निकलता है, जिसे भरयाल कूड़ा संयंत्र में भेजा जाता है। दिवाली पर रविवार रात शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। इससे सोमवार सुबह जगह-जगह पटाखों का कचरा फैला हुआ था। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article