फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Jungle Fire Forest fires broke out at 313 places

Himachal Jungle Fire: हिमाचल में अब तक 313 जगह लगी जंगलों में आग, 50 लाख की संपत्ति राख

Fri, 17 May 2024 09:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 May 2024 09:06 PM IST
सार

गर्मियों के इस सीजन में एक अप्रैल से 17 मई तक प्रदेश के 12 सर्किलों में आग की 313 घटनाएं दर्ज की गई हैं। प्रदेशभर में पिछले डेढ़ माह में इन आग की घटनाओं में 2,162 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हो गई है।

विज्ञापन
Himachal Jungle Fire Forest fires broke out at 313 places
भराड़ी की वन बीट पलासला में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बढ़ते तापमान के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। प्रदेशभर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर शुक्रवार को भी आग के मामले सामने आए। गर्मियों के इस सीजन में एक अप्रैल से 17 मई तक प्रदेश के 12 सर्किलों में आग की 313 घटनाएं दर्ज की गई हैं। प्रदेशभर में पिछले डेढ़ माह में इन आग की घटनाओं में 2,162 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हो गई है। प्लांटेशन, प्राकृतिक और अन्य क्षेत्र में आग लगने से करीब 50 लाख के नुकसान का आकलन है। प्रदेश की बात करें तो सबसे ज्यादा धर्मशाला सर्किल में 82, हमीरपुर 62 घटनाओं के साथ दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 17 मई शाम तक बिलासपुर में 18, चंबा में नौ, धर्मशाला में 82, जीएचएनपी कुल्लू सर्किल में एक, हमीरपुर में 62, कुल्लू में एक, मंडी में 47, नाहन में 41, रामपुर में आठ, शिमला में 12, सोलन में 30 और डब्ल्यूएल नॉर्थ में दो घटनाएं जंगलों में दर्ज की गई हैं। बिलासपुर सर्किल में पिछले डेढ़ माह में 246.5 हेक्टेयर, चंबा में 58.3 हेक्टेयर,धर्मशाला में 365.45 हेक्टेयर, जीएचएनपी कुल्लू में दो हेक्टेयर, हमीरपुर में 567.24 हेक्टेयर, कुल्लू में 13 हेक्टेयर, मंडी में 252 हेक्टेयर, नाहन में 294.9 हेक्टेयर, रामपुर में 56.5 हेक्टेयर, शिमला में 93.5 हेक्टेयर, सोलन में 279.7 हेक्टेयर, डब्ल्यूएल नॉर्थ में नौ हेक्टेयर भूमि पर आग लगी है।
विज्ञापन


कहां कितना नुकसान
इन आग की घटनाओं में अब तक हमीरपुर में 13.54 लाख, धर्मशाला में 12.45 लाख, मंडी में 7.56 लाख, नाहन में 1.81 लाख, सोलन में 3.88 लाख, बिलासपुर में 14 हजार, शिमला में 50 हजार, चंबा में 28 हजार, रामपुर में 48 हजार, कुल्लू में 6.46 लाख, जीएचएनपी कुल्लू में आठ हजार, डब्ल्यूएल नॉर्थ में पांच सौ का नुकसान हुआ है। वहीं, बात अगर प्लांटेशन क्षेत्र की करें तो 465.84 हेक्टेयर पर आग की घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा 1132.7 प्राकृतिक भूमि और 317.2 अन्य भूमि जली है। प्रदेश में पिछले डेढ़ माह में 1915.74 हेक्टेयर जंगली की भूमि जली है। इसमें करीब 50 लाख के नुकसान का आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर के निहारी और पलासला में जला 56 हेक्टेयर जंगल
शुक्रवार को बिलासपुर जिले की वन बीट निहारी और पलासला के जंगलों में भीषण आग लग गई। इससे पहले भी इन बीटों में कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले पांच दिनों में 56 हेक्टेयर रकबा आग से जल गया है। तीन दिन पहले आग लगने की घटना से कमलोटी जंगल में नए लगाए गए पौधे झुलस गए। वहां पर साल 2021 में 1200 नए पौधे लगाए गए थे। इन पौधों को नुकसान पहुंचा है। पांवटा वन मंडल की गोरखनाथ, भगानी व माजरी बीट में लगी आग को वन ब्लॉक पांवटा साहिब के स्टाफ के साथ स्थानीय लोगों की सहायता से काबू पाया गया। उधर, ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से जंगलों की आग ने कहर मचाया हुआ है। कुटलैहड़ के जंगलों में भड़की आग से अब आबादी क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। धुएं से बीमार बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed