फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest department earned Rs 2.28 crore from trees fallen in disaster

Shimla News: आपदा में गिरे पेड़ों से वन विभाग ने कमाए 2.28 करोड़

Tue, 02 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Forest department earned Rs 2.28 crore from trees fallen in disaster
शिमला। वन विभाग ने पिछले साल आपदा में गिरे पेड़ों की बिक्री पूरी कर ली है। नीलामी के छह चरणों में बेचे 704 पेड़ों से वन विभाग ने 2.28 करोड़ रुपये की कमाई की है। पिछले साल शहर में भारी बारिश और भूस्खलन से पेड़ गिर गए थे। वन विभाग ने पेड़ों को स्लीपर और लॉग बनाकर बेचा है। शहर में बहुत से पेड़ अभी भी जंगलों और नालों में सड़ रहे हैं। शहर में आपदा के दौरान गिरे पेड़ों की जड़ों से तेल बनाया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग ने राजधानी में गिरे पेड़ों के 70 तनों की नीलामी की है। बाजार में देवदार का तेल 1500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकता है। वन विभाग के डीएफओ पवन चौहान ने बताया कि प्राप्त राजस्व वन्य जीवन संरक्षण, वृक्षा रोपण और वनों के विकास पर खर्च किया जाएगा। शहर में 800 पेड़ गिरे थे जिनमें से 704 पेड़ों को ही बेचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article