फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest Corporation 1600 employees get 7 per DA.

वन निगम के कर्मियों को खुशखबरी, मिला ये तोहफा

Sun, 26 Apr 2015 09:31 AM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
Forest Corporation 1600 employees get 7 per DA.

हिमाचल प्रदेश वन निगम प्रबंधन ने वन निगम में तैनात 1600 से अधिक कर्मचारियों को 7 फीसदी डीए का तोहफा दिया है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में हुई 2 अप्रैल को हुई बीओडी की बैठक में कर्मचारियों को डीए देने का फैसला किया गया था।

विज्ञापन


निगम ने अप्रैल 2015 से कर्मचारियों को यह सुविधा मिलेगी इसे लेकर निगम ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा निगम में करुणामूलक आधार पर खाली करीब 155 पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा।
विज्ञापन


इनमें 40 पियून, 25 क्लर्क, 2-2 माली व स्वीपर और 5 पद क्लीनर के हैं। इसी तरह अनुबंध के आधार पर 39 पद, चिरानी के 60 पद भरने, लकड़ी की निगरानी के लिए 145 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन कर्मचारी लंबे समय से डीए रिलिज करने की मांग कर रहे थे। निगम के एमडी डॉ. ललित मोहन ने कहा कि बीओडी की बैठक में लिए गए निर्णयों को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न वर्गों में खाली पदों को भरने का कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है।

58 वन रक्षक बने वन राजिक

Forest Corporation 1600 employees get 7 per DA.

हिमाचल प्रदेश वन निगम में तैनात करीब 58 वन रक्षकों को पदोन्नत किया गया है। इन वन रक्षकों को वन राजिक बनाया गया है। इससे पहले 5 कार्यालय प्रबंधक कनिष्ठ को कार्यालय प्रबंधक वरिष्ठ व 6 उप वन राजिकों को सहायक प्रबंधक पर पदोन्नत किया गया है।

वन विकास निगम कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उप प्रधान कमलेश शांडिल ने उक्त कर्मचारियों को पदोन्नत करने पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed