{"_id":"f9e964aa5a9ee56daec774a4980e4ffa","slug":"forecast-of-snowfall-in-himachal-on-26-november-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के दिन बर्फबारी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के दिन बर्फबारी की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 23 Nov 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के दिन 26 नवंबर को भरमौर और केलांग में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 25 से 28 नवंबर तक बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
वहीं, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों में 27 और 28 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। 26 नवंबर को भरमौर और केलांग में पंचायत चुनाव होना है। खराब मौसम के बीच चुनाव सफलतापूर्वक करवाना चुनाव आयोग के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी के चलते कई इलाकों में मतदाताओं को वोट डालने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, प्रशासन को भी समय के भीतर मतदान पूरा कर सारी औपचारिकताएं पूरी करने और कर्मचारियों को पोलिंग बूथ पर तैनाती संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन