{"_id":"a83a609241d2b98cba35773d13d721c7","slug":"forcast-of-rainfall-in-himachal-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आज हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आज हो सकती है बारिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Jun 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में रविवार को भी बारिश होने की संभावना बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन
वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। शिमला में दिन की शुरुआत हल्के बादलों से हुई है। इससे पहले शुक्रवार को भी मौसम ने मिजाज बदला था।
विज्ञापन
रोहतांग समेत प्रदेश की ऊपरी चोटियों पर हल्का हिमपात जबकि राजधानी शिमला समेत निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं दिन भर तेज हवाएं चलती रहीं जिससे आम, लीची और अन्य फलदार फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ऊना समेत प्रदेश के कई हिस्सों पेड़ गिरने और घरों की छतें उड़ने की सूचना है। मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 1 जून को प्रदेश भर के कई इलाकों में बारिश होगी और कुछ इलाकों में मौसम साफ रहेगा।