फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the first time, two Himachali players will play in the final of the Women's ODI World Cup.

Women's Cricket World Cup: पहली बार महिला वनडे विश्वकप का फाइनल खेलेंगी दो हिमाचली खिलाड़ी

Sat, 01 Nov 2025 11:09 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Nov 2025 11:09 AM IST
सार

इतिहास में पहली बार ऐसे होगा जब दो हिमाचल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी वनडे विश्वकप के फाइनल में खेलतीं नजर आएंगी।

विज्ञापन
For the first time, two Himachali players will play in the final of the Women's ODI World Cup.
रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसे होगा जब दो हिमाचल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी वनडे विश्वकप के फाइनल में खेलतीं नजर आएंगी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और बल्लेबाज हरलीन दयोल इस समय महिला वनडे विश्वकप में भारतीय टीम की अहम सदस्य हैं। इससे जहां इन दोनों महिला खिलाड़ियों से हिमाचल का नाम रोशन हुआ है, वहीं इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में उनका नाम भी दर्ज होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

अभी तक प्रदेश के इतिहास में कोई भी हिमाचल का खिलाड़ी वनडे क्रिकेट विश्वकप नहीं खेला है। इस बार दो हिमाचली महिला खिलाड़ी भारतीय टीम से विश्वकप खेल रही हैं। रिकॉर्ड की बात करें तो हरलीन दयोल का विश्वकप में खेले मैचों में बेहतर प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अभी तक खेले पांच मुकाबलों में 169 रन बनाए हैं। इनमें पहले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ भी 46 रन बनाए हैं। अब 2 नवंबर को भारतीय टीम वनडे विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकप में रेणुका सिंह ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी की है। हालांकि विकेट के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने पांच मैचों में केवल तीन विकेट ही हासिल किए हैं। लीग मुकाबले में रेणुका ने न्यूजीलैंड टीम की कप्तान को बोल्ड कर भारतीय टीम की जीत का रास्ता पक्का कर दिया है। अब फाइनल में देखना है कि दोनों हिमाचली खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करती हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि दो हिमाचली महिला खिलाड़ी भारत में चल रहे वनडे विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उनका प्रदर्शन भी अच्छा है। उम्मीद है कि दोनों हिमाचली खिलाड़ी फाइनल में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में होंगी और भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed