फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the first time shahi snan will take place in Dal Lake mcleodganj in the presence of divers

डल झील शाही स्नान: भीड़ बढ़ी तो रास्ते में रोकी जाएंगी गाड़ियां, धर्मशाला: गोताखोरों की टीमें भी रहेंगी तैनात

Thu, 21 Sep 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 08:07 PM IST
सार

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि 22 और 23 सितंबर को होने वाले शाही स्नान के लिए मैक्लोडगंज पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
For the first time shahi snan will take place in  Dal Lake mcleodganj in the presence of divers
डल झील मैक्लोडगंज - फोटो : संवाद

विस्तार

मिनी मणिमहेश से प्रसिद्ध मैक्लोडगंज की नड्डी स्थित डल झील में होने वाले शाही स्नान के दौरान अगर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो उनकी गाड़ियों को रास्ते में रोका जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर भी दो रिजर्व बटालियन मैक्लोडगंज और नड्डी सहित अन्य क्षेत्रों में तैनात होंगी। इसके अलावा गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीमें भी शाही स्नान के दौरान अपनी सेवाएं देंगी। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि डल झील का पवित्र स्नान 22 और 23 सितंबर को होगा। इस दौरान उमड़ने वाली वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की दो रिजर्व बटालियन तैनात की जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


पुलिस ने मेले को लेकर यातायात प्लान तैयार कर लिया है। इस बार झील में पानी अधिक होने के कारण एसडीआरएफ के साथ ही गोताखोरों की भी तैनाती की गई है। यह पहली बार है कि डल झील में स्नान के दौरान गोताखोर भी उपलब्ध रहेंगे। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पवित्र स्नान को लेकर पुलिस विभाग ने योजना बनाई है। सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए दो रिजर्व बटालियन तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक प्लान इस तरह से तैयार किया गया है कि बाहरी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो। पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। डल झील तक पहुंचने के लिए एक ही सड़क है। ऐसे में इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था को लागू नहीं किया जा सकता। इसके अलावा वहां पार्किंग भी इतना बड़ी नहीं है कि ज्यादा गाड़ियां खड़ी की जा सकें। स्नान सुबह के समय होगा। ऐसे में अगर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा बढ़ गई तो गाड़ियों को बीच रास्ते में भी रोका जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed