फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the first time, 29 zero FIRs were registered against cyber criminals in Himachal.

Himachal: हिमाचल में साइबर ठगी के पीड़ितों को पुलिस ने वापस करवाई 67 लाख की राशि

Tue, 10 Jan 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Jan 2023 07:46 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार हिमाचल में अब तक साइबर अपराधियों ने लोगों से 20 करोड़ 98 लाख की ठगी का प्रयास किया है। शिकायतकर्ता पीड़ितों को 67 लाख 75 हजार की राशि वापस दिलवाई गई।

विज्ञापन
For the first time, 29 zero FIRs were registered against cyber criminals in Himachal.
साइबर अपराध - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वर्ष 2022 की बात करें तो सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में साइबर अपराध के दर्जनों मामले सामने आए। इस अवधि में साइबर थाना शिमला में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ 29 जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।  पुलिस के अनुसार हिमाचल में अब तक साइबर अपराधियों ने लोगों से 20 करोड़ 98 लाख की ठगी का प्रयास किया है। शिकायतकर्ता पीड़ितों को 67 लाख 75 हजार की राशि वापस दिलवाई गई।

विज्ञापन


साइबर ठगी के विभिन्न मामलों में एक करोड़ 85 लाख से ज्यादा की राशि को होल्ड किया गया है। वहीं, साइबर पुलिस ने 10 हजार से पांच लाख रुपये तक की ठगी के मामले संबंधित पुलिस थानों सौंप दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017 से लेकर अब तक साइबर अपराधियों के खिलाफ 9,110 शिकायतें दर्ज की गईं। साइबर पुलिस ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए 1930 टोल फ्री नंबर जारी किया है। एसपी साइबर रोहित मालपानी ने बताया कि साइबर अपराध को लेकर लोगों को लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को ओटीपी शेयर न करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


किस महीने में कितनी जीरो एफआईआर
सितंबर     13
अक्तूबर     8
नवंबर      8
दिसंबर     0


क्या है जीरो एफआईआर 
जीरो एफआईआर उसे कहते हैं, जब कोई उसके विरुद्ध हुए संज्ञेय अपराध के बारे में घटनास्थल से बाहर के पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाए। इसमें घटना की अपराध संख्या दर्ज नहीं की जाती। हमारे देश की न्याय व्यवस्था के अनुसार, संज्ञेय अपराध होने की दशा में घटना की एफआईआर किसी भी जिले में दर्ज कराई जा सकती है। चूंकि यह मुकदमा घटना वाले स्थान पर दर्ज नहीं होता, इसलिए तत्काल इसका नंबर नहीं दिया जाता, लेकिन जब उसे घटना वाले स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है, तब अपराध संख्या दर्ज कर ली जाती है। जीरो एफआईआर के पीछे सोच यह थी कि किसी भी थाने में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाए और सबूत एकत्र किए जाएं। शिकायत दर्ज नहीं होने की स्थिति में सबूत नष्ट होने का खतरा होता है। जीरो एफआईआर हो या सामान्य एफआईआर, दर्ज की गई शिकायत को सुनकर/ पढ़कर उस पर शिकायती का हस्ताक्षर करना अनिवार्य कानूनी प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed