फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Food festival in Shimla for the first time on Christmas, Prince and Presence will be elected

क्रिसमस पर शिमला में पहली बार फूड फेस्टिवल, चुने जाएंगे प्रिंस और प्रिसेंस

Wed, 25 Dec 2019 11:35 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Dec 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Food festival in Shimla for the first time on Christmas, Prince and Presence will be elected
- फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक शिमला के होटल हॉली डे होम में सैलानियों के लिए पहली बार  के साथ पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 25 और 26 दिसंबर को होटल में मंडयाली धाम के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन


27 और 28 दिसंबर को फूड फेस्टिवल के दौरान चंबयाली धाम परोसी जाएगी। साथ ही सैलानी परंपरागत चंबयाली नृत्य का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा क्रिसमस पर प्रिंस और प्रिसेंस और न्यू ईयर पर क्वीन चुनी जाएगी।
विज्ञापन


29 और 30 दिसंबर को जिला शिमला, सोलन और सिरमौर के व्यंजन परोसे जाएंगे और नाटी प्रस्तुत की जाएगी। 30 दिसंबर को कॉमेडी नाइट होगी, जिसमें कॉमेडियन ख्याली सैलानियों को गुदगुदाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल हॉली डे होम के उप महाप्रबंधक नंदलाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल के परंपरागत व्यंजनों और फोक डांस को बढ़ावा देने के मकसद से यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आठ होटलों में क्रिसमस, न्यू ईयर पर डीजे पर थिरकेंगे सैलानी

Food festival in Shimla for the first time on Christmas, Prince and Presence will be elected

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। होटल हॉली डे होम, होटल पीटरहाफ  शिमला, होटल पाइन वुड बड़ोग, पैलेस होटल चायल, मनाली कांप्लेक्स, धर्मशाला कांप्लेक्स, डलहौजी कांप्लेक्स और पालमपुर कांप्लेक्स में मेहमानों के लिए विशेष पैकेज जारी किए गए हैं।

इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में डीजे म्यूजिक, कपल डांस, पेपर डांस, स्टैच्यू डांस, कैंडल डांस, चिल्ड्रन डांस सहित अन्य गतिविधियां शामिल होंगी। एचपीटीडीसी की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

शिमला, मनाली, डलहौजी, धर्मशाला के होटल पैक

Food festival in Shimla for the first time on Christmas, Prince and Presence will be elected
shimla city - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों में पहुंच गए हैं। मनाली, डलहौजी और कुफरी में बर्फ के चलते सैलानी यहां पहुंच चुके हैं। सरकारी होटल पैक हैं। निजी होटलों में भी भीड़ है। होटलों में तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। धर्मशाला, मैक्लोडगंज के होटलों में भी जगह नहीं बची है।

धर्मशाला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल व्यवसायी 40 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। पर्यटन निगम कांगड़ा के डीजीएम अश्वनी सोनी ने बताया कि क्रिसमस के लिए पर्यटन निगम ने होटल क्लब हाउस और भागसू को पूरी तरह से सजा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed