फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   food corporation of india dhan harvesting in nalagarh farmers in trouble to sell crop

हिमाचल: बीबीएन में धान की खरीद न होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Sun, 10 Oct 2021 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Oct 2021 08:49 PM IST
सार

एफसीआई नालागढ़ में ही खरीद केंद्र खोलकर धान लेगी, लेकिन अभी इसकी खरीद शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 15 अक्तूबर के बाद किसानों का धान लिया जाएगा।

विज्ञापन
food corporation of india dhan harvesting in nalagarh farmers in trouble to sell crop
धान की फसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धान खरीद केंद्र की व्यवस्था न होने से बीबीएन के किसानों की फसल खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि एफसीआई ने नालागढ़ में 15 अक्तूबर तक धान की खरीद करने का आश्वासन दिया है। कई किसानों ने हाइब्रिड धान लगाया था, वह पंद्रह दिन पहले ही तैयार हो गया है। इसे बेचने के लिए किसान भटक रहे हैं। धान खेतों में ही काला पड़ने लगा है। नालागढ़ में चार हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल होती है। इस वर्ष पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। 

विज्ञापन


एफसीआई नालागढ़ में ही खरीद केंद्र खोलकर धान लेगी, लेकिन अभी इसकी खरीद शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 15 अक्तूबर के बाद किसानों का धान लिया जाएगा, लेकिन जिन किसानों ने धान की फसल जल्द लगा दी थी और जिन किसानों ने हाइब्रिड धान लगाया था, उनकी फसल काफी पहले तैयार हो गई है।
विज्ञापन


6500 रुपये प्रति हेक्टेयर हुई धान की कटाई
डूमनवाला के किसान अमरचंद ठाकुर ने बताया कि कोरोना के चलते इस वर्ष धान लगाना और इकट्ठा करना काफी मंहगे रहे। किसानों ने साढ़े चार हजार रुपये प्रति हेक्टेयर धान लगाने के लिए मजदूरी दी। कई बार बार स्प्रे और पानी लगाने के बाद धान तैयार किया। अब धान की कटाई भी 6500 रुपये प्रति हेक्टेयर देनी पड़ रही है। अब धान पक गया है तो खरीदने की कोई व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अक्तूबर तक शुरू होगी धान की खरीद
सनेड़ के किसान देवराज चौधरी ने बताया कि जिन किसानों ने धान की अगेती फसल लगाई थी, उन्हें बेचने में दिक्कत आ रही है, लेकिन एफसीआई ने पोर्टल पर बुकिंग करनी शुरू कर दी है। 15 अक्तूबर तक धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक राजेश कौशिक ने बताया कि एफसीआई जल्द नालागढ़ में किसानों धान से खरीदेगी। इस बार नालागढ़ की अनाज मंडी में ही धान की खरीद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed