फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   folk singer vikrant Singh get scholarship from ministry of culture

कांगड़ा: लोक गायक विक्रांत को मिली संस्कृति मंत्रालय से स्कॉलरशिप

Sun, 03 Apr 2022 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Apr 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
folk singer vikrant Singh get scholarship from ministry of culture
विक्रांत सिंह भंदराल - फोटो : संवाद

संगीतांजलि कला केंद्र धर्मशाला में पिछले 12 वर्षों से लोक और शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण ले रहे योल झरेड़ रैत के विक्रांत सिंह भंदराल को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से दो वर्ष के लिए जूनियर फेलोशिप मिली है। नेरटी के योल झरेड़ गांव के राजेंद्र सिंह और सुदेश कुमारी के घर जन्मे विक्रांत सिंह भंदराल को यह उपलब्धि दूसरी बार हासिल हुई है।

विज्ञापन


विक्रांत सिंह वर्ष 2011-12 में संस्कृति मंत्रालय से यंग इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप भी प्राप्त कर चुके हैं। संगीतांजलि कला केंद्र धर्मशाला के निदेशक और संगीतज्ञ डॉ. जनमेज गुलेरिया ने बताया कि उनके केंद्र के चार विद्यार्थी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से स्कॉलरशिप ले चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें दो छात्र छह वर्ष के लिए सीसीआरटी स्कॉलरशिप ले रहे हैं। विक्रांत को इस शोध कार्य के दौरान प्रतिमाह 10,000 रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी। विक्रांत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, साहित्य गुरु डॉ. गौतम शर्मा व्यथित, संगीत गुरु विजयनाथ योगी, प्रो. चंद्ररेखा डढवाल, डॉ. सतीश ठाकुर और डॉ. जनमेज गुलेरिया को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed