फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flying Sikh Milkha singh tips for health fitness

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने फिट रहने के लिए दिए ये खास टिप्स

Thu, 13 Sep 2018 02:04 PM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 13 Sep 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
Flying Sikh Milkha singh tips for health fitness

फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात धावक मिल्खा सिंह का कहना है कि भोजन पर जिनका नियंत्रण है वो बुढ़ापे में भी फिट रह सकते हैं। हिमाचल पुलिस की फेसबुक आईडी पर जारी हुए मिल्खा सिंह सिंह का वीडियो युवाओं को फिट रहने के साथ ही नशे से दूर रहने का भी संदेश दे रहा है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि वे 91 साल की उम्र में भी दौड़ते हैं। इसका राज यही है कि वे खाने पर नियंत्रण रखते हैं और रोज जॉगिंग करते हैं। उनके अनुसार यदि आपको चार रोटी की भूख है तो दो ही खाएं। हर रोज कम से कम दस मिनट तक व्यायाम करें। हिमाचल पुलिस ने सोशल मीडिया पर मिल्खा सिंह का वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन

Flying Sikh Milkha singh tips for health fitness

पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने नाहन दौरे के दौरान इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा युवाओं को जागरूक करने के लिए हिमाचल पुलिस प्रयासरत है। इसके लिए खिलाडि़यों, स्टार कलाकारों के संदेश सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे हैं। पुलिस ने अपने फेसबुक आईडी पर हाल ही में मिल्खा सिंह का संदेश जारी किया है।

मिल्खा सिंह वीडियो में यह भी कह रहे हैं कि नशे की बीमारी पूरे देश में फैल चुकी है। कई खिलाडि़यों को नशे के कारण अपने मेडल लौटाने पड़े हैं। नशे में फंसकर युवा जिंदगी बरबाद न करें। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी को पता है कि कोई नशे का कारोबार कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed