फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   flying sikh milkha singh bungalow in Kasauli Solan Himachal Pradesh

मिल्खा सिंह: हिमाचल से भी रहा है गहरा नाता, सीएम जयराम ने निधन पर शोक जताया

Sat, 19 Jun 2021 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jun 2021 05:36 PM IST
सार

मिल्खा गर्मियों में खासकर इन दिनों कसौली क्लब में होने वाले कसौली वीक में भाग लेने आते थे, लेकिन देश में कोरोना फैलने के बाद वह यहां नहीं आ पाए। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह दोनों ही कसौली में मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

विज्ञापन
flying sikh milkha singh bungalow in Kasauli Solan Himachal Pradesh
कसौली स्थित मिल्खा सिंह का घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन से सोलन के कसौली स्थित उनका बंगला वीरान हो गया है। पहले मिल्खा सिंह की पत्नी और अब स्वयं मिल्खा के निधन से यहां वीरानगी छाई हुई है। मिल्खा सिंह का हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रहा है। उनका सोलन के कसौली में अपना बंगला है, जहां वह अकसर आया करते थे। यहां के ऐतिहासिक कसौली क्लब के भी सदस्य थे।

विज्ञापन


मिल्खा गर्मियों में खासकर इन दिनों कसौली क्लब में होने वाले कसौली वीक में भाग लेने आते थे, लेकिन देश में कोरोना फैलने के बाद वह यहां नहीं आ पाए। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह दोनों ही कसौली में मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। आज दोनों के ही दुनिया से रुखसत होने से कसौली स्थित उनका घर भी वीरान हो गया है, जहां उनको अक्सर देखा जाता था। मिल्खा सिंह के जाने से कसौली की वादियां भी वीरान पड़ी हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने ट्वीट किया- प्रसिद्ध धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खेल जगत के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। उनका जीवन खिलाड़ी वर्ग के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed