फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Flower shower on Himachal Plolice employee recovered from Corona Virus in Kangra Himachal Pradesh

कोरोना को मात देकर घर पहुंचे पुलिस कर्मी पर बरसाए फूल

Fri, 22 May 2020 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पंचरुखी (कांगड़ा)/लंज (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पंचरुखी (कांगड़ा)/लंज (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Flower shower on Himachal Plolice employee recovered from Corona Virus in Kangra Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पंचरुखी पुलिस थाना में कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मी ठीक होकर शुक्रवार को कोरोना को घर लौट आया है। पुलिस कर्मी का प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और गांव ब्रोहल के लोगों ने स्वागत किया। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने पुलिस कर्मी को पुष्प और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पंचरुखी के लोग कोरोना योद्धा का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन में आर्मी बैंड की धुन से राजाराम का स्वागत किया गया। प्रशासन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से पुलिस कर्मी को भेजी गई सेब की पेटी और गुलदस्ता दिया। राजाराम एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहेंगे। उसके बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने काम पर लौटेंगे। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने भी राजा राम का स्वागत कर राहत राशि का चेक भेंट किया गया।
विज्ञापन


हौसलाअफजाई करने के साथ पालमपुर के डीएसपी अमित शर्मा ने भी अपनी टीम की ओर से पुलिस कर्मी का स्वागत किया। सीएमओ ने भी कोरोना योद्धा का स्वागत किया। वहीं, ब्रोहल गांव के लोगों ने घर आए पुलिस कर्मी पर फूल बरसाए। इस मौके पर गदियाडा पंचायत की प्रधान जगदंबा देवी व बाजार कमेटी प्रधान सुरेश ठाकुर ओर लदोह प्रधान चैन सिंह व पंचरुखी के बीडीओ राजेश्वर भाटिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने कोरोना से जंग जीतने वाले को किया सम्मानित

Flower shower on Himachal Plolice employee recovered from Corona Virus in Kangra Himachal Pradesh

शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी शुक्रवार को कोरोना से सबसे पहले जंग जीतने वाले लंज के दिनेश कुमार से मिलने पहुंची। इस मौके पर मंत्री ने घर पहुंचकर दिनेश और उसके परिवार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि हमें करोना से लड़ना है करोना के मरीज से नहीं। उन्होंने कहा किअब दिनेश कुमार पूरी तरह से स्वास्थ है और इनके परिवार के साथ किसी प्रकार की भेदभाव नहीं करना चाहिए। 

कैबिनेट मंत्री के दौरे के दौरान शाइनिंग स्टार युवा क्लब के सुरजीत सिंह व सुजान सिंह आदि सदस्यों ने लंज बाजार, अस्पताल, स्कूल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संक्रमण की रोकथाम के लिए सैनिटाइजर स्प्रे का अभियान चलाया। डडोली पंचायत की सिलाई टीचर सुदेश कुमारी ने हाथ से बनाए गए 100 मास्क सरवीण चौधरी को दिए। वहीं, पंचायत प्रधान रमेश चंद ने पीएचसी लंज की जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम करने का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि जमीन का हस्तांतरण होने पर सीएचसी के भवन का काम शुरू हो सकेगा। इस पर कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी ने एसडीएम कांगड़ा को लंज अस्पताल की जमीन को जल्द स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाने के बारे में निर्देश दिए। इस अवसर पर शाहपुर के एसडीएम डॉ. मुरारी लाल, एसडीएम कांगड़ा जतीन लाल, एसएचओ शाहपुर हेमराज, नायब तहसीलदार हारचक्कियां पवेंद्र पठानिया, बीएमओ तियारा संजीव कुमार, दीपक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed