{"_id":"729fb272d052694303cb568375cbf4dd","slug":"florbal-national-championships-will-be-held-in-himachal-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में होगी नेशनल फ्लोरबाल चैंपियनशिप! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में होगी नेशनल फ्लोरबाल चैंपियनशिप!
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू खेल मैदान में देशभर के फ्लोरबाल खिलाड़ी जुटेंगे। बिलासपुर में नेशनल फ्लोरबाल चैंपियनशिप होगी। इसकी तारीख फाइनल कर दी गई है। 11 से 14 सितंबर तक लुहणू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला, पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
नेशनल चैंपियनशिप के सुचारु आयोजन को बरठीं में फ्लोरबाल एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र ने की। बैठक में छत्तीसगढ़ के रजंदगांव में हुई पिछली प्रतियोगिता के बारे भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कई नामी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में अगस्त के अंत में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश महासचिव तिलकराज शर्मा, सचिव कुलदीप शर्मा, सचिव वेदप्रकाश, सुनील कुमार, पंकज, अभिषेक, संदीप, रजत, शुभम, अनुपम शर्मा, दिनेश, मनोज, उमेश, मंडी से सुरेश कुमार, नीरज, सोलन से राकेश शर्मा, हरिंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंडी की टीम ने जीता खिताब
टाउन हाल मंडी में राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन टीम चैंपियनशिप के मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग में मंडी ने सिरमौर को 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में ऊना ने मंडी को 3-2 से हराया।
विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि मुख्य अभियंता लोनिवि ई. वीके अवस्थी ने पुरस्कृत किया। अंडर-17 गर्ल्स तथा ब्वॉयज सिंगल मुकाबले भी खेले गए। गर्ल्स में सिरमौर की संगीता ने ज्योति कांगड़ा, मंडी की साक्षी ने देव्यानी शिमला, एंजलिका कांगड़ा ने सिमरन मंडी, रितिका शिमला ने इशुता बिलासपुर, कृतिका सिरमौर ने आभा ऊना, मान्या कांगड़ा ने मेघना शिमला, सुनीता सिरमौर ने श्रेया शिमला तथा दिव्या मंडी ने अंकिता सोलन को शिकस्त दी।
ब्वॉयज अंडर-17 सिंगल मुकाबले में सिरमौर के लक्ष्य ने प्रदीप बिलासपुर, रामशरण कुल्लू ने रिदित ऊना, अर्जुन नरोटा मंडी ने राहुल कांगड़ा, नीतिश शिमला ने बासु सोलन, शुभम ऊना ने शुभम चंबा, सौरभ मंडी ने दीक्षित सोलन, कर्ण नेगी शिमला ने अजय हमीरपुर तथा मंडी के सचिन ने सिरमौर के भारत को हराया।