बाढ़ से ध्वस्त हुआ बिजली प्रोजेक्ट, उत्पादन ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर जिले के पानवी में चार मेगावाट का बिजली प्रोजेक्ट भारी बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ की चपेट में आ गया। इससे जहां बिजली उत्पादन बंद हो गया है।
प्रोजेक्ट को करीब दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इस प्रोजेक्ट से नाथपा के लिए चार मेगावाट बिजली सप्लाई की जाती है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे नाले में अचानक भारी बाढ़ आ गई।
एकाएक नाले में इतना पानी आ गया कि परियोजना की टरबाइनों में पानी ले जाने के लिए बनाया गया इंटेक पूरी तरह से टूट गया है। इसे ठीक करने में अब कई दिन लग जाएंगे।
दोबारा बनाने में लग जाएंगे दो हफ्ते
अगर मौसम साफ रहा तो भी इसे बनाने में लगभग दो माह का समय लगेगा। उधर, परियोजना के डीपीएम मनोज कुमार शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे नाले में पानी का स्तर एकाएक बढ़ गया।
इस कारण परियोजना का इंटेक पानी में बह गया। कहा कि परियोजना में पिछले साल से बिजली का उत्पादन शुरू हुआ था। इसके बाद से उक्त परियोजना से नाथपा के लिए बिजली की सप्लाई की जाती है।
उन्होंने कहा कि फिर से इंटेक का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है।