{"_id":"65e57c33b655c7e27b037a7a","slug":"flashback-sarfaraz-has-scored-a-double-century-in-dharamshala-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flashback: धर्मशाला में दोहरा शतक लगा चुके हैं सरफराज खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flashback: धर्मशाला में दोहरा शतक लगा चुके हैं सरफराज खान
Mon, 04 Mar 2024 01:16 PM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:16 PM IST
सार
सरफराज ने धर्मशाला स्टेडियम में रणजी मुकाबले के दौरान एलीट ग्रुप में हिमाचल की टीम के साथ हुए मैच के दौरान 199 गेंद में ही दोहरा शतक बना लिया था।
विज्ञापन
सरफराज खान
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में डेब्यू मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सरफराज खान के बल्ले ने धर्मशाला में खूब आग उगली है। सरफराज ने धर्मशाला स्टेडियम में रणजी मुकाबले के दौरान एलीट ग्रुप में हिमाचल की टीम के साथ हुए मैच के दौरान 199 गेंद में ही दोहरा शतक बना लिया था। बारिश के कारण यह मैच बाधित हो गया था, जिसके चलते सरफराज तीहरा शतक लगाने से चूक गए थे। धर्मशाला में 27 से 30 जनवरी, 2020 को रणजी ट्राॅफी के तहत एलीट ग्रुप-बी का मैच हुआ था। चार दिवसीय मैच में तीन दिन बारिश रही। एक ही दिन मैच खेला गया। इसमें मुंबई की ओर से खेलने उतरे सरफराज खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक ही दिन में 226 रनों की पारी खेल डाली थी।
विज्ञापन
सरफराज ने पहले दिन ही 213 गेंदों में 32 चौके और चार छक्के की मदद से 226 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने मात्र 199 गेंदों में दोहरा शतक जमाया। सरफराज जिस तरह की फॉर्म में थे उसे देखकर लग रहा था कि वह तिहरा शतक भी जड़ देंगे, लेकिन बारिश की वजह से उनके अरमान पर पानी फिर गया था। इससे पहले सरफराज ने 19-22 जनवरी, 2020 में एलीट ग्रुप-बी के उत्तरप्रदेश और मुंबई के मैच में तिहरा शतक जमाया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में 391 गेंदों में 30 चौके और आठ छक्के की मदद से नाबाद 301 रन बनाए थे।
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम में सरफराज की ताबड़तोड़ 226 रन की पारी भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान उन्हें काफी हद तक मदद कर सकती है।