फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flash Flood Yellow alert for flash flood in Mandi district on 24th and 26th July

Flash Flood: मंडी जिले में 24 और 26 जुलाई को फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट, उपायुक्त ने दी ये सलाह

Tue, 23 Jul 2024 04:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Jul 2024 04:28 PM IST
सार

मंडी जिले में मौसम विभाग ने 24 और 26 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 23 और 25 जुलाई को हल्की से दरम्यानी बारिश होने का अनुमान बताया है। फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी के मध्यनजर उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने लोगों को सलाह दी है कि...

विज्ञापन
Flash Flood Yellow alert for flash flood in Mandi district on 24th and 26th July
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने मौसम विभाग द्वारा जिला मंडी के कुछ क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड आने का येलो अलर्ट जारी होने पर लोगों को  सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 24 और 26 जुलाई मंडी जिले में कुछ स्थानों पर  भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 23 और 25 जुलाई को हल्की से दरम्यानी वर्षा होने का अनुमान बताया है।

विज्ञापन


फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी के मध्यनजर उन्होंने 24 और 26 जुलाई को जिले के आम नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से नदी-नालों, भूस्खलन वाले क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटने  से बचाव के लिए सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें। आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed