फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five youths unfurled the national flag on the 19,000 feet high Kartik peak, claimed in the Genius Book of Reco

Kullu News: कुल्लू के पांच युवकों ने फतह की 19,000 फुट ऊंची कार्तिक पीक

Thu, 06 Jul 2023 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jul 2023 09:41 PM IST
सार

 प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती और बंजार घाटी के पांच युवकों ने आनी उपमंडल के तहत आने वाली 19000 फुट ऊंची कार्तिक पीक को सफलतापूर्वक फतेह किया है।

विज्ञापन
Five youths unfurled the national flag on the 19,000 feet high Kartik peak, claimed in the Genius Book of Reco
युवकों ने कार्तिक चोटी की फतह। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती और बंजार घाटी के पांच युवकों ने आनी उपमंडल के तहत आने वाली 19000 फुट ऊंची कार्तिक पीक को सफलतापूर्वक फतेह किया है। दावा किया जा रहा है कि पीक पर पहली बार कोई चढ़ पाया है। आज तक पीक पर पर्वतारोही के जाने का रिकार्ड नहीं हैं। युवाओं ने अब जीनियस बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी अपना दावा पेश किया है। कार्तिक पीक के लिए रास्ता आसान नहीं था। पार्वती वैली कसोल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीआर सुमन ने बताया कि पीक की चढ़ाई में बर्फ के ढेर लगे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन


कुल्हाड़ी से बर्फ काटकर रास्ता बनाया। कड़ी मशक्कत के बाद वे पांचों कार्तिक पीक पर पहुंचे और यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एसोसिएशन की ओर से श्रीखंड महादेव की संपूर्ण परिक्रमा नाम से एक अभियान चलाया गया था। इससे पहले टीम ने डेहला पास, हंसकुंड पास, रखुंडी टॉप को भी पार किया। कार्तिक पीक की मुश्किल पहाड़ सी चुनौती चढ़ना आसान नहीं था। टीम में उनके साथ सेस राम, हेमराज, तारा चंद और भीम शामिल रहे। डीआर सुमन ने बताया कि कार्तिक पीक को लेकर जीनियस बुक ऑफ रिकार्ड्स में दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed