फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Five women kabaddi players from Himachal selected for Asian Games camp

उपलब्धि: एशियन गेम्स कैंप के लिए हिमाचल की पांच महिला कबड्डी खिलाड़ी चयनित

Sun, 15 May 2022 11:51 AM IST
Krishan Singh गौरव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
गौरव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 May 2022 11:51 AM IST
सार

 एशियन गेम्स 2022 की तैयारियों को लेकर लगाए गए शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाडि़यों का चयन भारतीय कबड्डी टीम के लिए होगा। इस कैंप के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की निधि शर्मा, कुल्लू से कविता, सोलन से ज्योति, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी का चयन हुआ है।

विज्ञापन
Five women kabaddi players from Himachal selected for Asian Games camp
हिमाचल की पांच महिला कबड्डी खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पांच महिला कबड्डी खिलाडि़यों का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खूब पसीना बहा रही हैं। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुजरात में 10 मई से 30 मई तक कोचिंग कैंप लगाया गया है। एशियन गेम्स 2022 की तैयारियों को लेकर लगाए गए शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाडि़यों का चयन भारतीय कबड्डी टीम के लिए होगा। इस कैंप के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की निधि शर्मा, कुल्लू से कविता, सोलन से ज्योति, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी का चयन हुआ है।

विज्ञापन


ये सभी खिलाड़ी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि कोचिंग कैंप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम गांधीनगर गुजरात में चल रहा है। प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि पांच खिलाड़ी कोचिंग कैंप के लिए चयनित हुई हैं। बताया कि पूरे देश से महिला खिलाडि़यों का चयन हुआ है। इनमें हिमाचल की ये खिलाड़ी टॉप लिस्ट में हैं। संवाद
विज्ञापन


विदेशी धरा पर खूब चला है हिमाचली खिलाडि़यों का जादू
नेशनल कैंप के लिए चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता कई बार भारतीय टीम की जर्सी में विदेशों में भी जलवे बिखेर चुकी हैं। कविता राइट कवर की खिलाड़ी हैं। निधि किसान परिवार से संबंध रखती हैं। ईरान में तेहरान में रेडर के रूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पुष्पा और ज्योति ऑलराउंडर हैं। इन दोनों ने भी फेडरेशन कप से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में नाम कमाया है। डिफेंडर के रूप में कैंप में चयनित हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed