{"_id":"60c4b2438ebc3ee463106342","slug":"five-thousand-covid-active-cases-in-himachal-pradesh-health-department-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सक्रिय मामले 5 हजार, बंदिशें हटाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सक्रिय मामले 5 हजार, बंदिशें हटाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Sat, 12 Jun 2021 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:41 PM IST
सार
हिमाचल में एक्टिव मामलों की संख्या पांच हजार से ज्यादा है। इन्हीं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब बिना कोविड जांच के सैलानी और अन्य लोग हिमाचल आ सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बसें चलाने और पर्यटकों की बिना निगेटिव रिपोर्ट एंट्री के फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग का मानना है कि कोरोना बंदिशों में छूट देने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ सकते हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों, सीएमओ और बीएमओ को अलर्ट किया है। हिमाचल में कोरोना की दूसरी लहर सक्रिय है। अस्पतालों में अभी भी 10 फीसदी मरीज गंभीर हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में एक्टिव मामलों की संख्या भी 5 हजार से ज्यादा है। इन्हीं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब बिना कोविड जांच के सैलानी और अन्य लोग हिमाचल आ सकते हैं। इससे इन लोगों के साथ संक्रमण भी हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। बसों चलाने को लेकर अगर सख्ती नहीं की गई तो संक्रमण एक से दूसरी जगह पहुंच सकता है।
विज्ञापन
किसी भी तरह की कोई चूक न हो, इसलिए सभी जिलों के सीएमओ, बीएमओ समेत मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए हैं कि जिन डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और नर्सों को फील्ड में तैनात किया है। उनकी वहीं सेवाएं ली जाएं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि सीएमओ, बीएमओ समेत मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
500 कोरोना मरीज अस्पतालों में भर्ती
शिमला। हिमाचल के अस्पतालों में करीब 500 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। कुल एक्टिव मरीजों में से 10 फीसदी ऐसे मरीज हैं, जो गंभीर स्थिति में हैं। ऐसे में अभी भी और सतर्कता बरतने की जरूरत है।