{"_id":"614375d58ebc3e79d351bf25","slug":"five-student-arrested-with-chitta-shimla-news-sml384094927","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग पेडलर समेत पांच छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग पेडलर समेत पांच छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग पेडलर समेत पांच छात्र गिरफ्तार
शिमला। राजधानी में पुलिस टीम ने एक ड्रग पैडलर के फ्लैट में दबिश देकर पांच नौजवान युवकों को स्मैक का नशा करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन (चिट्ठा) भी बरामद की है। इसके साथ फॉयल पेपर, जला हुआ नोट और चम्मच भी कब्जे लिए हैं। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दो आरोपियों को पुलिस रिमांड मिला है। शुरुआती जांच के मुताबिक 20 से 25 साल की उम्र के सभी आरोपी कॉलेज और स्कूल के छात्र हैं।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने पर न्यू शिमला थाना प्रभारी विकास शर्मा की अगुवाई में टीम ने सेक्टर-2 के एक फ्लैट में छापा मारा। कमरे में पांच युवक मौजूद थे। सभी युवक नशे की हालत में पाए गए। आरोपियों की पहचान पारस, रजत शर्मा, पार्थ और अभिषेक शर्मा के तौर पर हुई है। तलाशी में पुलिस ने कमरे से 1.93 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मुख्य आरोपी पारस जीरकपुर से नशीला पदार्थ खरीदकर लाता था।
शहर में चिट्टा बेचता था, इसमें उसका एक दोस्त भी मदद करता था और शहर के अलग-अलग हिस्सों में चिट्टा सप्लाई करता था। घटना के समय पारस के परिजन घर से बाहर गए थे। पुलिस ने पारस और रजत शर्मा का रिमांड लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। नशा तस्करी करने वालों को समूल नाश किया जाएगा।
विज्ञापन
मल्याणा में गिरने से व्यक्ति की मौत
शिमला। राजधानी के मल्याणा क्षेत्र में साठ वर्षीय व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। इनकी पहचान भगत राम पुत्र माठू राम, मल्याणा निवासी के तौर पर हुई है। देर रात व्यक्ति पेट्रोल पंप के पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सुचना दी। प्रारंभिक जांच के मुताबिक व्यक्ति की गिरने के कारण मौत हुई है। वीरवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।