डिपुओं में 120 रुपये में मिलेंगी पांच दालें, सरकार ने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब राशन के सरकारी डिपुओं में पांच दालें मिलेंगी। ये दालें डिपुओं में पहले मिलने वाली दालों से आधे रेट पर उपलब्ध होंगी।
इनमें मूंग, मसूर, काला चना, दाल चना और तुअर की दाल शामिल है। ये पांचों दालें उपभोक्ताओं को करीब 120 रुपये में मिलेंगी। उत्तर प्रदेश और गुजरात में दालों की रिकॉर्ड पैदावार हुई है।
इसके चलते केंद्र सरकार ने प्राइज स्कोप स्कीम (पीएसएस) के तहत हिमाचल को 17 से 20 फीसदी सब्सिडी पर दालें देने का फैसला लिया है। खाद्य आपूर्ति निगम ने उपभोक्ताओं को इन दालों को देने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है।
वर्तमान में केंद्र हिमाचल को गेहूं और चावल ही सब्सिडी पर दे रहा है। अब दालों को भी सब्सिडी पर देने का फैसला लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 35 लाख मिट्रिक टन रॉ अनमिल्ड (बिना साफ किए) किसानों से दालों की खरीद की है।
अभी प्रदेश सरकार स्वयं सब्सिडी पर दे रही दालें
केंद्र स्वयं इन दालों को मशीनों में साफ कराकर हिमाचल को सब्सिडी पर देगा। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने दालें देने की हामी भरी है। प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है।
वर्तमान में डिपुओं में उपभोक्ताओं को तीन दालें दी जा रही हैं। इसमें माश, मूंग और दाल चना शामिल है। प्रदेश सरकार की ओर से एक दाल पर 20 रुपये की सब्सिडी दिए जाने पर उपभोक्ताओं को यह दाल 30 से 45 रुपये प्रतिकिलो उपलब्ध कराई जा रही है।
अब केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई की जा रहीं दालों में 17 से 20 फीसदी की सब्सिडी दिए जाने के बाद प्रति दाल उपभोक्ताओं को 20 से 25 रुपये की दर से मिलेगी।