फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five PHCs will open in the capital, thousands of people will get facilities

Shimla News: राजधानी में खुलेंगे पांच पीएचसी हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा

Fri, 01 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Five PHCs will open in the capital, thousands of people will get facilities
लोगों को घरों के पास मिलेगी सुविधा, शहर के बड़े अस्पतालों में घटेगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

ढली, शांतिविहार और समरहिल में खुलेंगे पीएचसी
एस पीएसी जुब्बल में भी खोलेगा स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। खांसी, बुखार और जुकाम के उपचार के लिए अब मरीजों को डीडीयू या फिर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) नहीं जाना पड़ेगा।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने सरकार के निर्देशों के बाद शहर में पांच और ऊपरी शिमला के जुब्बल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का फैसला लिया है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत लखनपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुब्बल में पीएचसी के लिए जगह मिल गई है। ऐसे में अब यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू हो जाएगा। शिमला शहर के ढली, शांति विहार और समरहिल में जगह का चयन किया जा रहा है। भराड़ी और रुल्दुभट्ठा में भी पीएचसी खुलेंगे।

मौसम बदलने के बाद लोग भारी संख्या में खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आते हैं। ऐसे में मरीज उपचार के लिए शहर के डीडीयू और आईजीएमसी में उपचार के लिए आते हैं। यहां पर मरीज की भीड़ लगने से लोगों को घंटों ओपीडी के बाहर लाइनों में खड़े रहना पड़ता है। इस वजह से मरीजों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में इन अस्पतालों में इन बीमारियों के मरीजों का बोझ न पड़े इसलिए शहर में तीन ऐसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यह पीएचसी खोले जा रहे हैं। इससे जहां लोगों को घरों के पास उपचार मिल पाएगा वहीं शहर के बड़े अस्पतालों में रोगियों की भीड़ भी कम होगी। जिला शिमला में अब तक 122 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं लेकिन अब छह नए पीएचसी खुलने के बाद यह संख्या बढ़कर 128 हो जाएगी।
विज्ञापन


ढली में सामुदायिक भवन में खुलेगा पीएचसी
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ढली में सामुदायिक भवन में पीएचसी खोलने को लेकर जगह मिल गई है। हालांकि इस बारे में स्थानीय पार्षद ने एमसी कमीश्नर को रेंट संबंधी औपचारिकता पूरी करने के बारे में लिखा है। ऐसे में अगर वह फाइनल हो जाता है तो यहां पर पीएचसी को शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य पार्षदों को भी कहा है कि वह जगह देखें। जगह मिलने के बाद सरकार इसका किराया देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article