कार हादसे में एक ही गांव के चार युवकों सहित पांच की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के नारकंडा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कुमारसैन के बाघी मार्ग पर नारकंडा से 10 किलोमीटर दूर बतनाल के पास वाहन दुघर्टना में एक ही गांव के चार युवकों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।
वाहन नारकंडा से जाहू की ओर जा रहा था। हादसा मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे पेश आया। पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गया है लेकिन वाहन के गहरी खाई में गिरने और अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है।
नारकंडा के दुधबाहली मेले में भाग लेकर युवक घर लौट रहे थे। इस दौरान बतनाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।
ये लोग बने हादसे का शिकार
कार में सवार जेऊ राम पुत्र चैरू राम निवासी जाहू, बालकृष्ण (चालक) पुत्र प्रताप सिंह निवासी जाहू, राहुल पुत्र रमेश चंद निवासी डमाडी, अंशुल पुत्र जगदीश निवासी जाहू और हैप्पी पुत्र गोवर्धन दास निवासी जाहू की कार दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी कुमारसैन सन्नी गुलेरिया ने बताया कि खाई से शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।