{"_id":"69566142b4b63f5a78065941","slug":"five-ncc-cadets-from-kotshera-join-the-army-shimla-news-c-19-sml1002-656149-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कोटशेरा के पांच एनसीसी कैडेट सेना में हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कोटशेरा के पांच एनसीसी कैडेट सेना में हुए भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान कोटशेरा शिमला के पांच एनसीसी कैडेटों का भारतीय सेना में चयन हुआ है। चयनित कैडेट अंकित, अरुण, मुनीश, गौरव और अरविंद शामिल हैं। इन्होंने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद लिखित और मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर अंतिम मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
चयन के बाद महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने जानकारी दी कि महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने वर्षभर विभिन्न कैंपों और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर संस्थान का प्रतिनिधित्व किया है। एनसीसी अधिकारी डॉ. अजय गर्ग ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान महाविद्यालय के 16 एनसीसी कैडेटों ने देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित आठ राष्ट्रीय स्तर के कैंपों में सहभागिता की। इनमें थल सैनिक कैंप और रिपब्लिक डे कैंप शामिल रहे। अंडर ऑफिसर शुभम ने असम में 14 से 28 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय युवा कैंप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पीडी कौशल, शोध एवं विकास समिति के संयोजक डॉ. राकेश शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद